राजस्थान के अलवर मेंफंदे में फंसे पैंथर की मौत आरोपी गिरफ्तार।


www.deshkadarpannews.com
देश का दर्पण न्यूज़ राजस्थान अलवर

https://deshkadarpannews.live/flash-news/48729/

फंदे में फंसे पैंथर की मौत आरोपी गिरफ्तार।
अलवर
अलवर जिले के वन नाका प्रतापगढ़ के अधीन झिरी गांव के शाखा के गुवाड़ा में सोमवार देर शाम को दो वर्षीय पेंथर मृत अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में बघेरे के पेट पर रस्सी का फंदा मिलने से मामला संदिग्ध होने से वन विभाग उच्चाधिकारी घटना स्थल पहुचकर मौका मुआवना किया। मंगलवार देर मृत बघेरे का थानागाजी रेंज कार्यालय में चिकित्सकों के दल से पोस्टमार्टम करावाकर दाह संस्कार किया गया। वनपाल रामवतार मीना ने बताया कि सोमवार देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि झिरी के शाखा का गुवाड़ा में पेड़ पर एक बघेरा लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मय टीम के साथ घटना स्थल पहुचने पर बघेरा मृत अवस्था में मिला। लेकिन बघेरे के पेट पर रस्सी का फंदा लगा देख मामला संदिग्ध लगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर डीएफओ आर के हुड्डा ने राजगढ़ एसीएफ प्रशांत कुमार गौड़,भिवाड़ी एसीएफ संजय कुमार रेंजर जितेंद्र सैन
बुधवार को घटनास्थल पहुचकर शिकार की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति पर शक गहराया। आरोपी प्रभुदयाल मीना पुत्र  निवासी शाखा का गुवाड़ा को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ में शिकार होना बताया। आरोपी को गुरुवार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Comments