Rajasthan डीडवाना, मुआवजा और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रालोपा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
https://youtu.be/CN6clU5eQE8?si=bIMMaXEW9qUtwID6
डीडवाना से खबर*
मुआवजा और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रालोपा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से फसल खराबे का मुआवजा दिलाने, नई पंचायत मुख्यालय बनाने और नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई है।रालोपा नेता ज्ञानाराम महरिया के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में बताया गया कि रबी 2022-23 के दौरान पाले और शीतलहर से लाडनूं तहसील के किसानों की 70 से 90 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई थीं। दुखद यह है कि लगभग 40 प्रतिशत किसानों को आज तक सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही, खरीफ 2025 में पहले सूखे और फिर अतिवृष्टि के कारण मूंग, मोठ, बाजरा व कपास की फसलें बर्बाद होने पर तुरंत बीमा क्लेम दिलाने की मांग की गई है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान बादेड़ ग्राम वासियों की ओर भी आकर्षित किया गया। ग्रामीण पिछले 50 दिनों से पंचायत मुख्यालय बादेड़ में ही रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। रालोपा ने चेतावनी दी है कि ग्रामीणों की इस जायज मांग को तुरंत पूरा किया जाए।पार्टी ने लाडनूं नगरपालिका में पिछले कई महीनों से चल रहे कथित भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बड़ा जनांदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और रालोपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(*बाइट 01 गुलशेर खान*)
(*बाइट 02 ग्रामीणों*)

Comments
Post a Comment