दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे









दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे

नीमराना दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे कंटेनर में अचानक आग लग गई। ओवरटेक कर रही बाइक कंटनेर की चपेट में आ गई। बाइक फिसलते हुए कंटेनर के नीचे आ गई। बाइक की टंकी का ढक्कन खुलने से पेट्रोल बिखर गया और उसने आग पकड़ ली। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई



शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता सिंह ने बताया- हाइवे पर बस स्टैंड के पास बस सड़क किनारे रुककर सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान सिरसा घोघड़ा, भिवानी (हरियाणा) निवासी बाइक सवार मनवीर सिंह (40) पुत्र वेदपाल सिंह ने बस को ओवरटेक किया। तभी पीछे से आए एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बाइक कंटेनर के नीचे चली गई।

हादसे के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे पेट्रोल फैलने के कारण बाइक में आग लग गई। आग की लपटें कंटेनर के टायरों तक भी पहुंच गईं। बाइक सवार मनवीर सिंह और मुरादाबाद (यूपी) निवासी सोहिल पुत्र नागिन को लोगों ने बाहर निकाल लिया। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही नीमराना ,घीलोठ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना के दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिसको पुलिस डायवर्ट कर वाहनों को भेजा 

पुलिस ने हाइड्रा मशीन से जले हुए कंटेनर को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। हादसे के बाद नीमराना एएसपी सुरेश खींची, नीमराना जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज मनोहर लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*