बहरोड़ भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे
ग्रामीणों के बीच डॉ. मोहित जसवंत यादव की सक्रियता और विकास घोषणाएँ
बहरोड़
भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, बल्कि भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की।
डॉ. मोहित दूघेडा गांव गए जहां उन्होंने अमर शहीद लांसनायक राजेंद्र कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान कोटे से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने गांव में आगे किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला।
डॉ. मोहित ने डवानी गांव में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन में सुविधा बढ़ने के साथ ग्रामीण जीवन में सहजता आएगी। मौके पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने गांव की अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत यादव की अनुशंसा पर विधायक कोटे से 15 लाख रुपये की अतिरिक्त विकास राशि की घोषणा की। दौसोद गांव में भी जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की स्थानीय समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना और इसी दौरान एमएलए कोटे से रोड निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की घोषणा भी की गयी।
इस दौरान डॉ. मोहित ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रत्येक गांव में विकास के स्पष्ट परिणाम लाना है। गांवों की प्राथमिकताओं को समझते हुए हम सुनिश्चित करेंगे कि हर परियोजना समय पर और सही तरीके से पूरी हो। ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए आगे और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।”
दौरे के दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर संतोष और सकारात्मक माहौल था। स्थानीय नागरिकों ने आश्वासन व्यक्त किया कि घोषित विकास कार्यों से गांवों में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और क्षेत्रीय जरूरतों को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहित जसवंत यादव के साथ बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम, एडवोकेट प्रशान्त यादव मण्डल अध्यक्ष बहरोड़, राजेश फौजी मण्डल अध्यक्ष बर्डोद, महेश शर्मा आई.ए.एस., मनोज यादव जिला पार्षद, जोगेन्द्र सरंपच, डॉ. रतिराम, नवरत्न सरपंच दौसोद, संजीव सरपंच, अनिल पूर्व सरपंच, श्योताज पूर्व सरपंच, बजरंग पूर्व सरपंच व पूर्व मण्डल अध्यक्ष, डॉ. जगत यादव मण्डल महामंत्री, मन्नू सैनी मण्डल महामंत्री, कर्मवीर यादव मण्डल महामंत्री, सुनील पूर्व मण्डल अध्यक्ष, दिनेश पूर्ण डेलीगेट, सुनील उद्योगपति, नरेन्द्र सरपंच, छोटेलाल सैन अध्यक्ष सैन समाज , हवासिंग यादव माजरा, अनिल बोहरा, रोहिताश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, राहुल पंच, राकेश, जीतू डवानी, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment