डीडवाना Rajasthan Rajasthan शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश, विधायक बोले- 'होगी 53 FIR'




https://youtu.be/p6pVbzCRf8Y?si=poVWdVLALwnlKrVe
*डीडवाना Rajasthan Rajasthan


शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल

 वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश,

 विधायक बोले- 'होगी 53 FIR'

विदेश में बैठे ग्रामीणों के नाम से 'फर्जी दस्तखत': मतदाता सूची संशोधन में डीडवाना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

 1689 मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव हुई धक्का-मुक्की

अनपढ़' कर रहे अंग्रेजी में साइन! कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के शेरानीआबाद क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शेरानीआबाद के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और निर्वाचन विभाग के खिलाफ 'आर-पार' की जंग का ऐलान करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

*चैंबर के बाहर भारी तनाव, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े ग्रामीण*
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के कक्ष में जबरन घुसने का प्रयास किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और कलेक्ट्रेट स्टाफ ने उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत की। करीब 20 मिनट तक कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

*'डिजिटल और मैन्युअल' धांधली का आरोप*
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। आरोप है कि भाग संख्या 110 से 116 के बीच कुल 1689 मतदाताओं के नाम काटने के लिए प्ररूप-7 के तहत कूटरचित आवेदन जमा किए गए हैं।ज्ञापन में बताया गया कि अलीशेर, शहादत अली और नूर मोहम्मद जैसे लोग जो महीनों से विदेश में मजदूरी कर रहे हैं, उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।जो ग्रामीण अनपढ़ हैं, उनके नाम से अंग्रेजी में हस्ताक्षर कर फॉर्म भरे गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी और BLO ने एक विशेष राजनीतिक विचारधारा के दबाव में आकर एक समुदाय के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का दुस्साहस किया है।





*विधायक यूनुस खान की दहाड़: 'यह असंवैधानिक कृत्य है'*
मौके पर मौजूद विधायक यूनुस खान ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि डीडवाना के 53 बूथों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धज्जियां उड़ाई गई हैं। खान ने कहा, "एक ही व्यक्ति के नाम से 500-500 आपत्तियां दर्ज होना कानूनन असंभव है। यह प्रशासन और राजनीतिक षड्यंत्रकारियों की मिलीभगत है। हम चुप नहीं बैठेंगे, हर प्रभावित बूथ की ओर से अलग-अलग FIR दर्ज करवाई जाएगी।"

ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि सभी फर्जी प्ररूप-7 आवेदनों को तुरंत निरस्त नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संपूर्ण कस्बे के लोग सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस आंदोलन के दौरान जिस तरह की स्थिति तनाव पूर्ण रही है और कार्यालय के स्टाफ ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है और सभी प्रदर्शन कारियो को कलेक्टर कक्ष में घुसने से रोका है वहीं प्रदर्शनकारियों के द्वारा वहां मौजूद एक लोहे की कुर्सी को भी तोड़ा गया है उस कुर्सी पर जबरदस्त खड़े होने की वजह से कुर्सी टूटी है। जिस पर जो परिवादी यहां पर आते हैं जो यहां पर बैठते थे।

(*बाइट 01 विधायक यूनुस खान*)

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*