राजस्थान राजसंमद, विराट हिंदू सम्मेलन आज, नगर में निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा।

https://youtu.be/iWkW1_rkKQA?si=8uE_KYVA_2LWhXo8राजस्थान 


राजसंमद,
विराट हिंदू सम्मेलन आज,
नगर में निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा। 


सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ राजसमंद जिला मुख्यालय पर द्वारकेश बस्ती की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव को लेकर कुमावत समाज के नोहरा हाथी नाड़ा विशाल कलश व शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों मातृशक्ति मंगल कलश धारण कर चल रही थी,, वहीं प्रभु चारभुजा नाथ का वैवाण, प्रभु सांवरिया सेठ की मनोरम व श्रंगारित छवि के साथ लहराते भगवा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभायात्रा मुखजी चौराहा, जेके मोड़ और कांकरोली पुराने बस स्टैंड होते हुए द्वारकेश वाटिका पहुंची। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान वह भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ थिरकती हुईनजर आई।
नजर आई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।