Rajasthan,बहरोड़ में आर्ड टीम ने किया औचक निरीक्षण सरकारी ऑफिसों में 28 कर्मचारी मिले नदारत , हाजिरी रजिस्टर जब्त,


https://deshkadarpannews.live/flash-news/48598/

बहरोड़ में आर्ड टीम ने किया औचक निरीक्षण सरकारी ऑफिसों में 28 कर्मचारी मिले नदारत , हाजिरी रजिस्टर जब्त,

बहरोड़
बहरोड़ में मंगलवार को शासन सचिवालय की प्रशासनिक सुधार विभाग (आर्ड) टीम ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी गैर मौजूद पाए गए, जिससे प्रशासनिक लापरवाही साफ उजागर हुई।

सरकारी विभाग के कमरे खुले मिले लेकिन उसमें कार्यरत अधिकारी मौके पर नदारद पाए गए


डिप्टी सेक्रेटरी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 9:40 बजे बहरोड़ पहुंची। टीम ने मुख्य रूप से आरटीओ कार्यालय, पीएचईडी विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, तहसील कार्यालय और पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में कमरे खुले मिले, लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे।

निरीक्षण टीम ने 28 हाजिरी रजिस्टर किए जब्त

टीम ने कई जगहों पर स्टाफ की भारी कमी पाई और कुल 28 हाजिरी रजिस्टर जब्त किए। निरीक्षण में सामने आई स्थिति को टीम ने 'चौंकाने वाला' बताया।

आरटीओ में 15 से 20 दिनों के हस्ताक्षर नहीं मिले

निरीक्षण के दौरान आरटीओ (परिवहन) कार्यालय की स्थिति सबसे गंभीर और आश्चर्यजनक रही। यहां एक भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। उपस्थिति पंजिका की जांच में यह भी सामने आया कि पिछले 15 से 20 दिनों से कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर ही नहीं किए गए थे। डिप्टी सेक्रेटरी सुनील कुमार शर्मा ने आरटीओ कार्यालय की स्थिति को 'अत्यंत दयनीय' और 'गंभीर लापरवाही' की श्रेणी में रखा।

डिप्टी सेक्रेटरी ने बताया-बहरोड़ क्षेत्र में कुल 38 राजपत्रित अधिकारियों में से 13 अधिकारी (लगभग 34.21 प्रतिशत) गैर मौजूद पाए गए। वहीं, 245 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 107 कर्मचारी (लगभग 43.67 प्रतिशत) गैरमौजूद मिले। इस प्रकार की व्यापक अनुपस्थिति प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि गैरमौजूद पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जयपुर स्थित सचिवालय में उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। उनके ऊपर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में अनुभाग अधिकारी महेंद्र कुमार सरावता सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

तहसील ऑफिस में आमजन की समस्याओं को सुना निरीक्षण के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी सुनील कुमार शर्मा ने तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन ने उन्हें अपनी समस्याएं और शिकायतें बताईं, जिन पर उन्होंने शीघ्र सुधार का भरोसा दिलाया। शासन सचिवालय की इस कार्रवाई से बहरोड़ में प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है और आने वाले दिनों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19