डीडवाना राजस्थान, जिला कारागार डीडवाना का विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण
https://youtu.be/fWzUa10b6Rs?si=m0QqKSLl6t3SX0Yd*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना राजस्थान,
जिला कारागार डीडवाना का विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण
डीडवाना। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के अध्यक्ष नाहर सिंह मीणा के निर्देशानुसार जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्राधिकरण के सचिव महावीर सिंह चारण एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह की मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच की। टीम ने विशेष रूप से बंदियों के लिए भोजन की गुणवत्ता, पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता, बैरकों में सफाई व्यवस्था तथा टॉयलेट्स की स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बंदियों से उनके कानूनी अधिकारों और केस की पैरवी के संबंध में जानकारी ली। सचिव ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और बीमार बंदियों के उपचार व सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर चीफ डिफेंस काउंसिल विकास ठोलिया, डिप्टी डिफेंस काउंसिल रोहिणी वैश्य व हरफुल राव, तथा सहायक डिफेंस काउंसिल विपुल कुमार, आरती सिखवाल व फिरोज खान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में कारागृह निरीक्षक को व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


Comments
Post a Comment