Posts

Showing posts from January, 2026

राजसमंद के विश्वकर्मा बस बॉडी एसोसिएशन नाथद्वारा द्वारा उच्च स्तरीय संगठन के आवाह्न पर अपनी मांगों को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Image
https://youtu.be/yTv0K0NG5nw?si=0YdqinxC-uw8vY5w राजस्थान राजसमंद  राजसमंद के विश्वकर्मा बस बॉडी एसोसिएशन नाथद्वारा द्वारा उच्च स्तरीय संगठन के आवाह्न पर अपनी मांगों को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के मध्यम से बस बॉडी एसोसिएशन ने मांग किया है कि परिवहन मंत्रालय द्वारा जिस तरीके से अचानक बस बॉडी निर्माण पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद इससे जुड़े लोगों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। ऐसे में सरकार इसको लेकर समाधान निकाले और राहत प्रदान करें । यदि सरकार 10 दोनों के अंदर कोई समाधान नहीं तलाशती है तो देशभर में बस बॉडी कारखाना मलिक, कारीगर, ठकेदार सहित इससे जुड़े सभी लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे ।

डीडवाना राजस्थान, जिला कारागार डीडवाना का विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण

Image
https://youtu.be/fWzUa10b6Rs?si=m0QqKSLl6t3SX0Yd * डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना राजस्थान, जिला कारागार डीडवाना का विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण डीडवाना। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के अध्यक्ष नाहर सिंह मीणा के निर्देशानुसार जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्राधिकरण के सचिव महावीर सिंह चारण एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह की मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच की। टीम ने विशेष रूप से बंदियों के लिए भोजन की गुणवत्ता, पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता, बैरकों में सफाई व्यवस्था तथा टॉयलेट्स की स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बंदियों से उनके कानूनी अधिकारों और केस की पैरवी के संबंध में जानकारी ली। सचिव ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और बी...

राजस्थान डीडवाना , कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल

Image
https://youtu.be/oWoLtu-3IwQ?si=nl0M9QGRPiDSMoNT *डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  * राजस्थान  डीडवाना , https://deshkadarpannews.live/flash-news/48740/ कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल डीडवाना। जिला मुख्यालय के दौलतपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अल्टो कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, अल्टो कार डीडवाना से दौलतपुरा की ओर जा रही थी, वहीं पिकअप गाड़ी डीडवाना की तरफ आ रही थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे में अल्टो कार में सवार प्रदीप सिंह (23) पुत्र नंद सिंह निवासी दौलतपुरा और लोकेंद्र सिंह (27) पुत्र जेठूसिंह निवासी पाली घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं। वहीं पिकअप...

राजस्थान डीडवाना , कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल

Image
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  * राजस्थान  डीडवाना , कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल डीडवाना। जिला मुख्यालय के दौलतपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अल्टो कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, अल्टो कार डीडवाना से दौलतपुरा की ओर जा रही थी, वहीं पिकअप गाड़ी डीडवाना की तरफ आ रही थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे में अल्टो कार में सवार प्रदीप सिंह (23) पुत्र नंद सिंह निवासी दौलतपुरा और लोकेंद्र सिंह (27) पुत्र जेठूसिंह निवासी पाली घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं। वहीं पिकअप में सवार बावरिया समुदाय की 4-5 महिलाएं सुरक्षित बच गईं।सूचना मिलते ही ASI सुरेश कुमार मीणा पुलिस...

राजस्थान के अलवर मेंफंदे में फंसे पैंथर की मौत आरोपी गिरफ्तार।

Image
www.deshkadarpannews.com देश का दर्पण न्यूज़ राजस्थान अलवर https://youtu.be/XdZU43TN7z4?si=L6DKwT-aBo7FRJth https://deshkadarpannews.live/flash-news/48729/ फंदे में फंसे पैंथर की मौत आरोपी गिरफ्तार। अलवर अलवर जिले के वन नाका प्रतापगढ़ के अधीन झिरी गांव के शाखा के गुवाड़ा में सोमवार देर शाम को दो वर्षीय पेंथर मृत अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में बघेरे के पेट पर रस्सी का फंदा मिलने से मामला संदिग्ध होने से वन विभाग उच्चाधिकारी घटना स्थल पहुचकर मौका मुआवना किया। मंगलवार देर मृत बघेरे का थानागाजी रेंज कार्यालय में चिकित्सकों के दल से पोस्टमार्टम करावाकर दाह संस्कार किया गया। वनपाल रामवतार मीना ने बताया कि सोमवार देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि झिरी के शाखा का गुवाड़ा में पेड़ पर एक बघेरा लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मय टीम के साथ घटना स्थल पहुचने पर बघेरा मृत अवस्था में मिला। लेकिन बघेरे के पेट पर रस्सी का फंदा लगा देख मामला संदिग्ध लगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर डीएफओ आर के हुड्डा ने राजगढ़ एसीएफ प्रशांत कुमार गौड़,भिवाड़ी एसीएफ संजय कुमार रेंजर जितेंद्...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कोटपूतली बहरोड में झंडारोहण

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48726&preview=true https://youtu.be/8ZR9gYKNiiU?si=rsmc_FBZvoyvA1rf गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कोटपूतली बहरोड में झंडारोहण   26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वा गणतंत्र दिवस पूरे गर्व और सम्मान के साथ मना रहा है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। इस अवसर पर  देवेन्द्र कुमार बिश्नोई I.P.S. उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला कोटपुतली बहरोड द्वारा अपने निवास स्थान, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाकर सलामी ली गई। साथ ही राष्ट्रीय गीत "वन्देमातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बैंड वादको द्वारा मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर  नाजिम अली खान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ भी उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर उपस्थ्ति समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा मिठाइयां वितरित की गई। समस्त क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। https://youtu.be/8ZR9gYKNiiU?si=rsmc_FBZvoyvA...

77वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48726&preview=true https://youtu.be/lX0-cAQrA1Q?si=rf0LlLANsUyKR0R9 77वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया ध्वजारोहण  राष्ट्रीय पर्व पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरांगनाओं को  किया सम्मानित   कोटपूतली-बहरोड  जिले में 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, सोमवार को राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी , जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी , पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, एडीएम ओमप्रकाश सहारण, विधायक हंसराज पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे । समारोह के दौरान परेड, शारीरिक व्यायाम, देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए और जिले की वीरांगनाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया ।

नाथद्वारा बस स्टैंड हादसा: ट्रावेल्स बस की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, 17 घायल; मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, सर्विस रोड जाम नाथद्वारा, राजसमंद।

Image
https://youtu.be/Fa0zf9F7o_E?si=EioPfii5KrJjhMyC https://deshkadarpannews.live/flash-news/48708/ नाथद्वारा बस स्टैंड हादसा: ट्रावेल्स बस की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, 17 घायल; मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, सर्विस रोड जाम नाथद्वारा, राजसमंद। नाथद्वारा नगर के बस स्टैंड पर रविवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उदयपुर की ओर से आ रही एक ट्रावेल्स बस अनियंत्रित होकर आगे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे में बस स्टैंड पर चाय की थड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार करीब 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उदयपुर की ओर से आ रही ट्रावेल्स बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। इसी दौरान बीच में आ जाने से कुंठवा निवासी चाय विक्रेता मोहनसिंह (38) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम भी पुलिस द्वारा खुलवाया गया। ...

राजस्थान राजसमंद। बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग,

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48701/ राजस्थान  www.deshkadarpannews.com राजसमंद। बालातो की गुआंर के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गांव में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में बताया, गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 पर प्राचीन काल से शमशान के लिए कर रहे हैं इस्तेमाल, लेकिन राम सिंह पिता हीरा सिंह ने शमशान की जमीन पर कर लिया अवैध अतिक्रमण, जमीन पर अंतिम संस्कार करने और बालकों को दफनाने का करता है विरोध ग्रामीणों ने प्रशासन से की अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग, Ancer राजसमंद जिले की बालातो की गुआंर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की आराजी खसरा संख्या 8289 प्राचीन काल से शमशान भूमि के रूप में उपयोग में ली जा रही है। इसी जमीन पर ग्रामीण वर्षों से अंतिम संस्कार एवं बालकों को दफनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। ...

डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48694/ https://youtu.be/YBKrtzlmuqI?si=ziLgX6gHOTVzDras www.deshkadarpannews.com देश का दर्पण न्यूज़ डीडवाना डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर*     डीडवाना     वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग डीडवाना। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ पर उस समय देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरएसी की 10वीं बटालियन (आईआर बीकानेर) के बैंड ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। बैंड मास्टर कालूराम के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अपनी धुनों से राहगीरों और शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' रहा, जिसकी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरएसी के जवानों के अनुशासन और संगीत के तालमेल को देख वहां उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो ...

डीडवाना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Image
देश का दर्पण न्यूज़ डीडवाना डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर*     डीडवाना     वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आरएसी बैंड ने बिखेरे देशभक्ति के रंग डीडवाना। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक अशोक स्तंभ पर उस समय देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरएसी की 10वीं बटालियन (आईआर बीकानेर) के बैंड ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। बैंड मास्टर कालूराम के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अपनी धुनों से राहगीरों और शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' रहा, जिसकी गौरवशाली यात्रा के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' और राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आरएसी के जवानों के अनुशासन और संगीत के तालमेल को देख वहां उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।इस गरिमामय आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के बीच कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडिशनल एस...

डीडवाना , हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48691&preview=true https://youtu.be/j1rJENdDWt4?si=646wcHdsElEwMybR Deshkadarpannews Rajasthan *डीडवाना , हरनारायण बास में मौत को दावत देते नीचे झूलते बिजली के तार, बड़े हादसे का अंदेशा डीडवाना। शहर के हरनारायण बास क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बिजली के हाई-वोल्टेज तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे यहाँ से गुजरने वाले वाहनों, विशेषकर बसों के टकराने का खतरा हर समय बना रहता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग स्कूली बसों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। तारों की ऊंचाई इतनी कम हो चुकी है कि बसों की छत इनसे टकराने की कगार पर है। कई बार बसें इन तारों के बिल्कुल करीब से गुजरती हैं, जिससे करंट फैलने और बड़ी जनहानि होने का डर सता रहा है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में पूर्व में भी मौखिक रूप से विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई गई है। मानसून के दौरान या हल्की हवा चलने पर ये तार आपस में टकराकर चिंगारियां छोड़ते हैं, जिससे ...

भीलवाड़ा पुलिस की सख्ती: डकैती के आरोपियों की बाजार में पैदल परेड निकाली, बदमाशों में खौफ का माहौल

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48655&preview=true https://youtu.be/RiA6iFZfBbs?si=3IlUwjvPtWuUgcxz भीलवाड़ा पुलिस की सख्ती: डकैती के आरोपियों की बाजार में पैदल परेड निकाली, बदमाशों में खौफ का माहौल https://youtu.be/RiA6iFZfBbs?si=3IlUwjvPtWuUgcxz https://youtu.be/RiA6iFZfBbs?si=4CNnseJndkhMn8X2 भीलवाड़ा , 24 जनवरी 2026: भीलवाड़ा पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार बड़ी कार्रवाइयां की जा रही हैं, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है और आम जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज डकैती मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की सरेआम परेड निकाली है। घटना का विवरण: 12 जनवरी 2026 की रात करीब 10:40 बजे शहर के एक गुटखा व्यापारी नारायण दास सिंधी (पुत्र भगवान दास सिंधी) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर के सामने पहुंचते ही 4-5 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उन्होंने व्यापारी की एक्टिवा स्कूटी की डिक्की से लगभग 4 लाख रुपये नकद लूट लिए और स्कूटी समेत फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने...

बहरोड़ भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48652&preview=true https://deshkadarpannews.live/?p=48652&preview=true ग्रामीणों के बीच डॉ. मोहित जसवंत यादव की सक्रियता और विकास घोषणाएँ https://youtu.be/BFVH1NiMhO4?si=rbD1YmalcUxyQp99 बहरोड़ भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, बल्कि भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की। डॉ. मोहित दूघेडा गांव गए जहां उन्होंने अमर शहीद लांसनायक राजेंद्र कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान कोटे से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने गांव में आगे किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला। डॉ. मोहित ने डवानी गांव में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। सड़क के निर्मा...

बहरोड़ भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे

Image
ग्रामीणों के बीच डॉ. मोहित जसवंत यादव की सक्रियता और विकास घोषणाएँ https://youtu.be/BFVH1NiMhO4?si=rbD1YmalcUxyQp99 बहरोड़ भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, बल्कि भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की। डॉ. मोहित दूघेडा गांव गए जहां उन्होंने अमर शहीद लांसनायक राजेंद्र कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान कोटे से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने गांव में आगे किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला। डॉ. मोहित ने डवानी गांव में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन में सुविधा बढ़ने के साथ ग्रामीण जीवन में सहजता आएगी। मौके पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा ...

Rajasthan,भीलवाड़ा पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं पर लगाई लगाम: झगड़ा-विवाद के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेल पाबंद

Image
भीलवाड़ा पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं पर लगाई लगाम: झगड़ा-विवाद के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेल पाबंद **भीलवाड़ा, 21 जनवरी 2026** — राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ बड़ी और सराहनीय कार्रवाई की है। बनेड़ा और शंभूगढ़ थाना पुलिस ने 'झगड़ा-विवाद' जैसी कुप्रथा के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेलों को गिरफ्तार कर पाबंद कर दिया है। यह कार्रवाई समाज में फैली इस प्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई समाजों में झगड़ा-नाथा (नाता प्रथा), विवाद सुलझाने के नाम पर मनमानी 'झगड़ा राशि' वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस प्रथा के तहत परिवारों से लाखों रुपये की वसूली की जाती है, जिसमें पंच-पटेलों का कमीशन भी शामिल होता है। इससे परिवारों में आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सामाजिक टूटन भी होती है। कुछ मामलों में बाल विवाह जैसी अन्य कुप्रथाओं को भी बढ़ावा मिलने की बात सामने आई थी। कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 7 आरोपियों को पाबंद किया गया है। गिरफ्तार/पाबंद कि...

Rajasthan,भीलवाड़ा पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं पर लगाई लगाम: झगड़ा-विवाद के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेल पाबंद

Image
https://youtu.be/4vqXc9a9NIw?si=N68TcFTqAkVwa6jC https://deshkadarpannews.live/flash-news/48642/ भीलवाड़ा पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं पर लगाई लगाम: झगड़ा-विवाद के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेल पाबंद **भीलवाड़ा, 21 जनवरी 2026** — राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ बड़ी और सराहनीय कार्रवाई की है। बनेड़ा और शंभूगढ़ थाना पुलिस ने 'झगड़ा-विवाद' जैसी कुप्रथा के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले 7 पंच-पटेलों को गिरफ्तार कर पाबंद कर दिया है। यह कार्रवाई समाज में फैली इस प्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई समाजों में झगड़ा-नाथा (नाता प्रथा), विवाद सुलझाने के नाम पर मनमानी 'झगड़ा राशि' वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस प्रथा के तहत परिवारों से लाखों रुपये की वसूली की जाती है, जिसमें पंच-पटेलों का कमीशन भी शामिल होता है। इससे परिवारों में आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सामाजिक टूटन भी होती है। कुछ मामलों में बाल विवाह जैसी अन्य कुप्रथाओं को भी बढ़ावा मिलने की बात सामने आई थी...

डीडवाना,सुदरासन ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी 12 बिंदुओं की 'पोल-खोल' रिपोर्ट

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48637/ https://youtu.be/34PqWadKhAg?si=dNXhOcCEMEpFv5t3 * डीडवाना , सुदरासन ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी 12 बिंदुओं की 'पोल-खोल' रिपोर्ट डीडवाना-कुचामन। जिले की मौलासर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुदरासन में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला गरमाता नजर आ रहा है। पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच, ग्राम सेवक और सहायक ग्राम सेवक पर मिलीभगत कर सरकारी धन के भारी दुरुपयोग और गबन का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को 12 बिंदुओं का शिकायत पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत में सबसे चौंकाने वाला आरोप विकास कार्यों के नाम पर हुए फर्जी भुगतान का है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस श्मशान भूमि में ग्रामीणों ने स्वयं 'श्रमदान' कर पौधारोपण किया और ट्रैक्टर-लोडर से समतलीकरण किया, वहां पंचायत प्रशासन ने फर्जी मस्ट्रोल भरकर करीब 19 लाख रुपये का भुगतान उठा लिया।शिकायत के अनुसार, ताजखां के घर से नजीर खां के घर तक सीसी रोड के नाम पर 8.88 लाख ...

पातेपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सर दर्द बना नीलगाय एवं घोड़प्रस की आतंक से किसान दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है इन जानवरों ने किसानों के लिए सब से बड़ा सरदर्द बन गया है

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48630&preview=true बिहार वैशाली पातेपुर से रंजीत कुमार की रिपोर्ट  नीलगाय एंव घोड़प्रस की आतंक से किसान परेशान https://youtu.be/2SNrZSgLJQ8?si=edfnqg3Z7IfFhW5L पातेपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सर दर्द बना नीलगाय एवं घोड़प्रस की आतंक से किसान दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है इन जानवरों ने किसानों के लिए सब से बड़ा सरदर्द बन गया है साग सब्जी गेहूं दलहन तम्बाकू की फसलों काफी बर्बाद करती है नीलगाय व घोड़प्रस द्वारा फसलों की क्षति की भरपाई नहीं होने को लेकर किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है नीलगाय व घोड़प्रस को मारने का आदेश सरकार प्राप्त नहीं है इससे निजात पाने के लिए तरह तरह की तरकीब कर के थक चुके हैं इसके बावजूद भी फसलों की क्षति पहुंचाने से बाज नहीं आ रहा है सबसे बड़ी चिंता का मुख्य विषय है की नीलगाय एक साल में दो बार बच्चा देती है। नीलगाय और घोड़प्रस के बढ़ते आतंक से बिहार के किसान परेशान, सरकार की नीति पर सवाल **वैशाली (पातेपुर), 24 जनवरी 2026** – बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में नीलगाय (घोड़प्रस) का आतंक किसानों के लिए सबसे बड़ा सि...

दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे

Image
https://deshkadarpannews.live/?p=48625&preview=true दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे https://youtu.be/sa1efdwyqXw?si=9DRzwaxLl3smJEQJ नीमराना दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे कंटेनर में अचानक आग लग गई। ओवरटेक कर रही बाइक कंटनेर की चपेट में आ गई। बाइक फिसलते हुए कंटेनर के नीचे आ गई। बाइक की टंकी का ढक्कन खुलने से पेट्रोल बिखर गया और उसने आग पकड़ ली। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता सिंह ने बताया- हाइवे पर बस स्टैंड के पास बस सड़क किनारे रुककर सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान सिरसा घोघड़ा, भिवानी (हरियाणा) निवासी बाइक सवार मनवीर सिंह (40) पुत्र वेदपाल सिंह ने बस को ओवरटेक किया। तभी पीछे से आए एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बाइक कंटेनर के नीचे चली गई। हादसे के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी का ...

दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे

Image
दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के पास कंटेनर में लगी आग,कंटेनर की चपेट में आई बाइक का पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खुला, दो युवक बाल-बाल बचे https://youtu.be/sa1efdwyqXw?si=9DRzwaxLl3smJEQJ नीमराना दिल्ली जयपुर नैशनल हाइवे 48 पर शाहजहांपुर कस्बे के फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे कंटेनर में अचानक आग लग गई। ओवरटेक कर रही बाइक कंटनेर की चपेट में आ गई। बाइक फिसलते हुए कंटेनर के नीचे आ गई। बाइक की टंकी का ढक्कन खुलने से पेट्रोल बिखर गया और उसने आग पकड़ ली। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता सिंह ने बताया- हाइवे पर बस स्टैंड के पास बस सड़क किनारे रुककर सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान सिरसा घोघड़ा, भिवानी (हरियाणा) निवासी बाइक सवार मनवीर सिंह (40) पुत्र वेदपाल सिंह ने बस को ओवरटेक किया। तभी पीछे से आए एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बाइक कंटेनर के नीचे चली गई। हादसे के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे पेट्रोल फैलने के कारण बाइक में आग ल...

Rajasthan डीडवाना, मुआवजा और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रालोपा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
https://youtu.be/CN6clU5eQE8?si=bIMMaXEW9qUtwID6 https://deshkadarpannews.live/?p=48621&preview=true डीडवाना से खबर* मुआवजा और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रालोपा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से फसल खराबे का मुआवजा दिलाने, नई पंचायत मुख्यालय बनाने और नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई है।रालोपा नेता ज्ञानाराम महरिया के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में बताया गया कि रबी 2022-23 के दौरान पाले और शीतलहर से लाडनूं तहसील के किसानों की 70 से 90 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई थीं। दुखद यह है कि लगभग 40 प्रतिशत किसानों को आज तक सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही, खरीफ 2025 में पहले सूखे और फिर अतिवृष्टि के कारण मूंग, मोठ, बाजरा व कपास की फसलें बर्बाद होने पर तुरंत बीमा क्लेम दिलाने की मांग की गई है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान बादेड़ ग्राम वासियों की ओर भी आकर्षित किया गया। ग्रामीण पिछले 50 दिनों से पंचाय...

राजस्थान राजसमंद मेवाड़ की दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी ने दिल्ली में आयोजित सामूहिक सनातनी विवाह में की शिरकत

Image
https://youtu.be/zRWyl0fZHds?si=rFtII37-GQPvX8Pk राजस्थान राजसमंद  मेवाड़ की दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी ने दिल्ली में आयोजित सामूहिक सनातनी विवाह में की शिरकत  सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रेरणास्रोत डॉ. बसंत गोयल जी के मार्गदर्शन में एक बार फिर कन्यादान महादान की भावना साकार हुई। उनके अथक प्रयासों से 26 कन्याओं का भव्य सामूहिक सनातनी विवाह सम्मेलन वैदिक विधि-विधान और भारतीय परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समर्पण, मानवीय संवेदना और सनातन मूल्यों का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम की विशेष शोभा बनीं मेवाड़ की बेटी और फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी। ईशा जेठानी को इस आयोजन के लिए विशेष गेस्ट के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति और सादगी ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया। आयोजकों द्वारा दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी का सम्मान भी किया गया। बताया गया कि ईशा जेठानी वर्तमान में विशेष गेस्ट के रूप में दिल्ली पहुंचीं और सामाजिक ...

डीडवाना , एयरटेल फाइबर की अवैध खुदाई ने शहर को बनाया 'खंदक', बेखौफ ठेकेदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ"

Image
https://youtu.be/Z6DENgvzISc?si=pinPN90Wb-cYKL1F Desh ka Darpan News Rajasthan  *डीडवाना , एयरटेल फाइबर की अवैध खुदाई ने शहर को बनाया 'खंदक', बेखौफ ठेकेदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ" प्रशासनिक मौन या मिलीभगत? बिना परमिशन पूरा जिला खोद डाला; प्यासा है डीडवाना, सड़कों पर तड़प रहे बेजुबान" डीडवाना में एयरटेल का 'खूनी' खेल: मासूम हाथों से खुदवाई जा रही शहर की कब्र, न सुरक्षा के इंतजाम न अनुमति के कागज" सड़कों पर 10 फीट गहरे 'डेथ ट्रैप': एयरटेल फाइबर के गड्ढों में समा रही जनता की सुरक्षा, PWD ने दी FIR की चेतावनी" डीडवाना। शहर की शांति और व्यवस्था इन दिनों एक निजी टेलीकॉम कंपनी 'एयरटेल' की लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है। शहर में इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से सड़कों की खुदाई की जा रही है, लेकिन सुरक्षा मानकों का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है। न तो संबंधित विभाग से अनुमति ली जा रही है और न ही खुदाई के बाद गड्ढों को भरने की जहमत उठाई जा रही है।एयरटेल फाइबर द्...

Rajasthan,बहरोड़ में आर्ड टीम ने किया औचक निरीक्षण सरकारी ऑफिसों में 28 कर्मचारी मिले नदारत , हाजिरी रजिस्टर जब्त,

Image
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48598/ बहरोड़ में आर्ड टीम ने किया औचक निरीक्षण सरकारी ऑफिसों में 28 कर्मचारी मिले नदारत , हाजिरी रजिस्टर जब्त, बहरोड़ बहरोड़ में मंगलवार को शासन सचिवालय की प्रशासनिक सुधार विभाग (आर्ड) टीम ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी गैर मौजूद पाए गए, जिससे प्रशासनिक लापरवाही साफ उजागर हुई। सरकारी विभाग के कमरे खुले मिले लेकिन उसमें कार्यरत अधिकारी मौके पर नदारद पाए गए डिप्टी सेक्रेटरी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 9:40 बजे बहरोड़ पहुंची। टीम ने मुख्य रूप से आरटीओ कार्यालय, पीएचईडी विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, तहसील कार्यालय और पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में कमरे खुले मिले, लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे। निरीक्षण टीम ने 28 हाजिरी रजिस्टर किए जब्त टीम ने कई जगहों पर स्टाफ की भारी कमी पाई और कुल 28 हाजिरी रजिस्टर जब्त किए। निरीक्षण में सामने आई स्थिति को टीम ने 'चौंकाने वाला' बताया। आरटीओ में 15 से 20 ...

डीडवाना Rajasthan Rajasthan शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश, विधायक बोले- 'होगी 53 FIR'

Image
https://youtu.be/p6pVbzCRf8Y?si=poVWdVLALwnlKrVe *डीडवाना Rajasthan Rajasthan शेरानीआबाद के सैकड़ों ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर धावा, जमकर बवाल  वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साज़िश! कलेक्टर चैंबर में घुसने की कोशिश,  विधायक बोले- 'होगी 53 FIR' विदेश में बैठे ग्रामीणों के नाम से 'फर्जी दस्तखत': मतदाता सूची संशोधन में डीडवाना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर  1689 मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव हुई धक्का-मुक्की अनपढ़' कर रहे अंग्रेजी में साइन! कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के शेरानीआबाद क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शेरानीआबाद के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और निर्वाचन विभाग के खिलाफ 'आर-पार' की जंग का ऐलान करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। *चैंबर के बाहर भारी तनाव, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े ग्रामीण* प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के कक्ष में जबरन घुसन...