जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की बैठक, 70 से अधिक लोगों ने लिया भाग
जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की बैठक, 70 से अधिक लोगों ने लिया भाग
जयपुर, 6 अगस्त। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जयपुर पश्चिम के झोटवाड़ा थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, जनप्रतिनिधियों, महिला सुरक्षा सखियों और ग्राम रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त शिव कुमार भारद्वाज एवं थाना अधिकारी रायसल सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में करीब 70 लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी दी गई। साथ ही व्यापारियों और आमजन से अपने प्रतिष्ठानों व मकानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सकता है।



Comments
Post a Comment