ऑपरेशन AAG के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार


ऑपरेशन AAG के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ऑपरेशन "AAG" के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ और करधनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

पहली कार्रवाई में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से संजय सैनी (42) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

वहीं दूसरी कार्रवाई करधनी थाना क्षेत्र में की गई, जहां विनय जायसवाल (25) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियारों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19