सिंधी कैंप थाना पुलिस की कार्रवाई: होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 6 गिरफ्तार


सिंधी कैंप थाना पुलिस की कार्रवाई: होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 6 गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर पश्चिम के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव मार्ग स्थित खंडेला पैलेस होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 21,580 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। 

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर होटल के कमरा नंबर 105 में दबिश दी गई, जहां पांच लोग जुआ खेलते मिले। जांच में सामने आया कि होटल संचालक जुआरियों को एक रात के लिए करीब 2,000 रुपये में कमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता था। इस मामले में पांच जुआरियों के साथ होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि इसी होटल संचालक के खिलाफ 4 अगस्त को भी शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। सिंधी कैंप क्षेत्र के होटलों में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और होटल संचालकों को ऐसे कार्यों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19