जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर पश्चिम के दौलतपुरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू और एक कार जब्त की है।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन में दौलतपुरा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान सर्विस रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ-53-CA-2386) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में चालक की सीट के पास एक धारदार चाकू तथा आरोपी की जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह निर्वाण (30) निवासी झुंझुनूं (हाल निवासी जयपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को बड़े व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से अवैध वसूली करने का काम करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।


Comments
Post a Comment