जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं


जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं
जयपुर। जयपुर दक्षिण के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए मंदिरों को निशाना बनाते थे। उनके कब्जे से चोरी की गई दो मंदिरों की झालर भी बरामद की गई हैं। 
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 की रात ग्राम विधाणी स्थित श्री गोपाल सागर आश्रम मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर की झालर और दानपात्र तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु बंजारा (28) निवासी गंगा विहार कॉलोनी, गोनेर तथा राहुल शेख (24) निवासी वर्तमान में विधाणी चौराहा, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गोनेर और विधाणी क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू एवं शिवदासपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19