जयपुर: ब्रह्मपुरी थाने में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक





जयपुर: ब्रह्मपुरी थाने में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्रह्मपुरी थाना परिसर में स्थानीय एनजीओ और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने किया। 

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह निषेध कानून, यातायात नियमों और जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, सीसीटीएनएस प्रणाली, महिला सहायता कक्ष, शिकायत निस्तारण व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका से भी अवगत कराया गया। 

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अगस्त माह में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19