नाहरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार

नाहरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर पुलिस की डीएसटी टीम और नाहरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को परिवादी अजय राज जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की रात वह चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (RJ14DZ7031) मंदिर के सामने लॉक कर खड़ी की थी, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। इस पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर पुलिस ने अनीस खान (28) निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी जयपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपी सोहेल उर्फ टिण्डा की तलाश जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। 

इस कार्रवाई को नाहरगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19