73 वारंटों से फरार चल रहे वारंटी को नाहरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

73 वारंटों से फरार चल रहे वारंटी को नाहरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 73 गिरफ्तारी एवं वसूली वारंटों में फरार चल रहे वारंटी सुलेमान खान पुत्र उस्मान खान को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के सुपरविजन में थाना प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। 

पुलिस के अनुसार, सुलेमान खान निवासी पठानों का चौक, परोहित पाड़ा, ब्रह्मपुरी के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय क्रम-1, जयपुर महानगर प्रथम द्वारा कुल 73 गिरफ्तारी एवं वसूली वारंट जारी किए गए थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा भरण-पोषण की राशि का भुगतान नहीं कर रहा था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सज्जन कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।