जयपुर उत्तर पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: दो दिन में 328 अपराधी गिरफ्तार, 317 स्थानों पर एक साथ दबिश

जयपुर उत्तर पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: दो दिन में 328 अपराधी गिरफ्तार, 317 स्थानों पर एक साथ दबिश
जयपुर। जयपुर उत्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए 5 और 6 अगस्त 2026 को दो दिनों में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान 99 पुलिस टीमों ने 317 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 328 अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही विभिन्न अधिनियमों के तहत 56 मामले दर्ज किए गए। 
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 2 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 7 ग्राम स्मैक, 580 पव्वे अवैध शराब और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इसके अलावा जुआ-सट्टे से 6 हजार रुपये तथा अवैध स्मैक बिक्री से प्राप्त 32 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। 
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून का भय स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में हिस्ट्रीशीटर, स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, फरार और इनामी अपराधियों सहित अन्य वांछित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर सघन दबिश देकर कार्रवाई की गई।
अभियान की मुख्य उपलब्धियां:
99 पुलिस टीमों द्वारा 317 स्थानों पर दबिश
328 अपराधी गिरफ्तार
56 प्रकरण दर्ज
एनडीपीएस एक्ट के 5, आबकारी अधिनियम के 11, आर्म्स एक्ट के 2, अवैध खनन का 1 तथा अन्य अधिनियमों के 37 मामले दर्ज
2 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 7 ग्राम स्मैक, 580 पव्वे अवैध शराब और एक ट्रैक्टर जब्त
जुआ-सट्टे से ₹6,000 और अवैध स्मैक बिक्री से ₹32,000 नकद बरामद




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19