जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन "AAG" के तहत देशी कट्टे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर दक्षिण पुलिस की डीएसटी टीम और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन "AAG" के तहत एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि आउटर क्षेत्र की ढाणियों और कॉलोनियों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लक्षित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में थाना मुहाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव चौधरी (19 वर्ष) निवासी मूलतः मथुरा (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान में राजीव आवासीय योजना, नीरो की ढाणी, मुहाना (जयपुर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में मुहाना थाना पुलिस एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Comments
Post a Comment