खेत से लोहे के तारों का बंडल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


खेत से लोहे के तारों का बंडल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर ग्रामीण के मौखमपुरा थाना पुलिस ने खेत से लोहे के कांटेदार तारों का बंडल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कृषि फार्म से रात के समय लोहे के कांटेदार तारों का बंडल चोरी हो गया। शिकायत में बताया गया कि खेत पर काम करने वाले दो व्यक्तियों ने पहले तारों के बारे में जानकारी ली थी और बाद में उन्हें चोरी कर ले गए। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी के निर्देशन में थाना मौखमपुरा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों जीवणराम जाट और ईसुब खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लोहे के तारों का बंडल भी बरामद कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।