सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विद्यार्थियों को कराया पुलिस कार्यप्रणाली का अवलोकन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विद्यार्थियों को कराया पुलिस कार्यप्रणाली का अवलोकन
जयपुर, 6 अगस्त। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर पूर्व पुलिस द्वारा दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सांगानेर और बस्सी थाना क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को थानों का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन और कानून व्यवस्था की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका, नागरिकों के कर्तव्यों, समाज में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही थाना परिसर, विभिन्न शाखाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन कराया गया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। साथ ही समाज में शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।





Comments
Post a Comment