मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट और सिलीगुड़ी के लिए दो नई सरकारी बस सेवाएं शुरू

मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट और सिलीगुड़ी के लिए दो नई सरकारी बस सेवाएं शुरू

रमेश राय, नदिया। मंगलवार सुबह उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की ओर से मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट बस स्टैंड तथा मायापुर इस्कॉन से सिलीगुड़ी इस्कॉन तक दो नई सरकारी बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। NBSTC के बहरामपुर डिविजनल हेड दिव्येंदु आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बस सेवाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दिव्येंदु आचार्य ने बताया कि भविष्य में इन मार्गों पर एसी बस सेवा शुरू करने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में नवद्वीप ब्लॉक के बीडीओ सुप्रियो भट्टाचार्य, मायापुर इस्कॉन के प्रमुख को-डायरेक्टरों में से एक हृदय चैतन्य प्रभु तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस नई बस सेवा के शुरू होने पर इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी रसिक गौरांग दास ने खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए इस सराहनीय पहल के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से मायापुर आने वाले तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन के विकास को और गति देने के लिए सरकार से परिवहन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का शीघ्र विस्तार करने का अनुरोध किया।

बसों का समय और किराया

मायापुर से सिलीगुड़ी के लिए बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे रवाना होगी। इस मार्ग का किराया 378 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, मायापुर से बालुरघाट के लिए बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे रवाना होगी, जिसका किराया 265 रुपये रखा गया है।

खास बात यह है कि सरकारी नियमों के अनुसार महिला यात्रियों को इन बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

दो नई सरकारी बस सेवाओं के शुरू होने से मायापुर इस्कॉन आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner