जयपुर में खाकी पर हाथ डालना बदमाशों को इतना भारी पड़ा कि पुलिस ने बीच सड़क पर उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी
https://youtu.be/izurNLKSBj0?si=YKrF3OPzYgmZp8Ziजयपुर में खाकी पर हाथ डालना बदमाशों को इतना भारी पड़ा कि पुलिस ने बीच सड़क पर उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी। मामला खो नागोरियान थाना इलाके का है। याद कीजिए 23 नवंबर की वो रात, जब देर रात बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम पर कल्लू हाजी, शौकीन मिन्शा और बाबू खान समेत करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया था। न सिर्फ पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी गई, बल्कि एसआई रामफूल और ड्राइवरों के मोबाइल तक तोड़ दिए गए।
लेकिन अब जयपुर पुलिस ने अपना असली रूप दिखाया है। नामजद एफआईआर के बाद पुलिस ने इन सभी आरोपियों को दबोच लिया है और आज इलाके में इन सबकी परेड निकाली गई। जो बदमाश उस रात कानून को हाथ में ले रहे थे, आज पुलिस की गिरफ्त में कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। जयपुर से देश का दर्पण न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।"
Comments
Post a Comment