भरतपुर... संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में जीत दर्ज की


           अपनी चारों वेबसाइटों
 (www.deshkadarpannews.com,
www. deshkadarpannews.live, 
www.deshkaadarpannews.online, 
और www.rajasthancrimefiles.com) 

जिला प्रमुख चुनाव में कॉग्रेस की जबरदस्त जीत 
रिपोर्टर.. राकेश कोठेनियां 
भरतपुर... संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में जीत दर्ज की . भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस की रेनू बाला ने 17 वोट हासिल कर भाजपा की पूजा (14 वोट) को शिकस्त दी है जबकि सवाई माधोपुर में अनुसूचित जाति का कोई भी भाजपा प्रत्याशी विजयी नहीं होने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा (वार्ड नंबर 15) निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं धौलपुर में 29 में से 21 सीटें होने के बावजूद कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिली और पार्टी प्रत्याशी अनीशा जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को महज एक वोट के अंतर से हराकर किसी तरह लाज बचाई। डीग जिले में कांग्रेस की आंतरिक कलह और दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की नाराजगी पार्टी को बेहद भारी पड़ गई थी जिसका सीधा फायदा उठाते हुए भाजपा ने बाजी पलट दी थी। मतदान से पूर्व ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए डीग में कांग्रेस की जमीन खिसकने के संकेत दे दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस के 14 सदस्य होने के बावजूद 7 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग करदी थी। उक्त उलटफेर में भाजपा की रेनू सिंह ने कुल 22 वोट हासिल कर कांग्रेस की मूबीना (7 वोट) को 15 वोटों के भारी अंतर से करारी मात दी है जबकि संभाग के पांचवें जिले करौली में जिला परिषद चुनाव दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे।



Bharatpur Zila Pramukh Election# Rajasthan Politics#Congress vs BJP# Deeg Cross Voting#Vishvendra Singh#Dholpur Zila Pramukh#Sawai Madhopur News#भरतपुर संभाग समाचार#

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner