जयपुर राजस्थान सीएसटी ने पकड़ा मध्यप्रदेश का हिस्ट्रीशीटरहत्या के मामले में सजा होने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था आरोपीमंदसौर जिले में दर्ज हैं लड़ाई-झगड़े एवं अन्य आपराधिक प्रकरण, जयपुर में पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी




जयपुर राजस्थान सीएसटी ने पकड़ा मध्यप्रदेश का हिस्ट्रीशीटर

हत्या के मामले में सजा होने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था आरोपी

मंदसौर जिले में दर्ज हैं लड़ाई-झगड़े एवं अन्य आपराधिक प्रकरण, जयपुर में पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

जयपुर, 26 नवंबर। पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल एवं स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओम प्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ खान हुसैन (50) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के मामले में सजा होने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था और पहचान छिपाकर जयपुर में फरारी काट रहा था। 

स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओम प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ खान हुसैन पुत्र श्री मोबिन खान सिनेमा रोड, कसी मोहल्ला, श्यामगढ़, मंदसौर (मध्यप्रदेश) का निवासी है। आरोपी वर्तमान में नाई की थड़ी, जयसिंहपुरा खोर, जयपुर में रह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से श्यामगढ़ का रहने वाला है और मंदसौर में अलमारी बनाने का काम करता था। आरोपी के विरुद्ध श्यामगढ़ थाने में लड़ाई-झगड़े के करीब 8-10 प्रकरण दर्ज थे।

श्री ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में मंदसौर में हत्या के एक मामले में अपनी गिरफ्तारी और बाद में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के संबंध में जानकारी दी। आरोपी के अनुसार, धर्मेंद्र नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था। इसी मामले में न्यायालय से उसे सजा हुई थी। जेल ले जाते समय रास्ते में भोजन के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद वह जयपुर आ गया और पिछले करीब एक वर्ष से वह नाई की थड़ी क्षेत्र में पहचान छिपाकर फरारी काट रहा था। श्री ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश में दर्ज प्रकरणों एवं फरारी के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


उन्होंने बताया कि सीएसटी की द्वारा आरोपी की तलाश में पिछले करीब तीन माह से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य प्रकरणों के संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

*कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*

इस कार्रवाई में सीएसटी के पुलिस निरीक्षक श्री सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा विजयपाल, वेदवीर, राजेंद्र,विजयपाल एवं प्रदीप सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी में योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner