बरात में शराब पी रहे दो बराती 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
बरात में शराब पी रहे दो बराती 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता रंजीत कुमार
तिसिऔता थाना की पुलिस ने बरात में शराब पी रहे दो बरातियों को 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र मनीष कुमार तथा हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी राजकुमार महतो के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में तिसिऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लालगंज से तिसिऔता थाना क्षेत्र में एक बरात आई हुई थी। इसी दौरान बरात में शामिल दोनों युवक शराब पी रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 975 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment