Posts

73 वारंटों से फरार चल रहे वारंटी को नाहरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

73 वारंटों से फरार चल रहे वारंटी को नाहरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 73 गिरफ्तारी एवं वसूली वारंटों में फरार चल रहे वारंटी सुलेमान खान पुत्र उस्मान खान को गिरफ्तार किया है।  पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के सुपरविजन में थाना प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार, सुलेमान खान निवासी पठानों का चौक, परोहित पाड़ा, ब्रह्मपुरी के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय क्रम-1, जयपुर महानगर प्रथम द्वारा कुल 73 गिरफ्तारी एवं वसूली वारंट जारी किए गए थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा भरण-पोषण की राशि का भुगतान नहीं कर रहा था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।  इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सज्जन कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकार...

नाहरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Image
नाहरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता: चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर पुलिस की डीएसटी टीम और नाहरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।  पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को परिवादी अजय राज जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की रात वह चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (RJ14DZ7031) मंदिर के सामने लॉक कर खड़ी की थी, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। इस पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर पुलिस ने अनीस खान (28) निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी जयपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज...

जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की बैठक, 70 से अधिक लोगों ने लिया भाग

Image
जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की बैठक, 70 से अधिक लोगों ने लिया भाग जयपुर, 6 अगस्त। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जयपुर पश्चिम के झोटवाड़ा थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, जनप्रतिनिधियों, महिला सुरक्षा सखियों और ग्राम रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।  बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त शिव कुमार भारद्वाज एवं थाना अधिकारी रायसल सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में करीब 70 लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।  बैठक में नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी दी गई। साथ ही व्यापारियों और आमजन से अपने प्रतिष्ठानों व मकानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही...

जयपुर में जेल के बाहर बैग चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर में जेल के बाहर बैग चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर पूर्व के लालकोठी थाना पुलिस ने केंद्रीय कारागृह के बाहर मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन—आईफोन 13 प्रो और ओप्पो रेनो 8टी—बरामद किए हैं।  पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को एक व्यक्ति अपने भाई से मिलने केंद्रीय कारागृह गया था। मुलाकात के दौरान उसने अपना बैग बाहर रखा, जिसमें दो आईफोन, एक ओप्पो मोबाइल, नकदी और अन्य सामान था। मुलाकात के बाद लौटने पर बैग गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध बैग ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  डीसीपी जयपुर पूर्व के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गणेश गुर्जर, वसीम और जगमोहन उर्फ समुंदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पू...

जयपुर: ब्रह्मपुरी थाने में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक

Image
जयपुर: ब्रह्मपुरी थाने में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्रह्मपुरी थाना परिसर में स्थानीय एनजीओ और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने किया।  बैठक में पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह निषेध कानून, यातायात नियमों और जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, सीसीटीएनएस प्रणाली, महिला सहायता कक्ष, शिकायत निस्तारण व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका से भी अवगत कराया गया।  पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अगस्त माह में जनजागरूकता अभियान चल...

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद

Image
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद जयपुर, 6 अगस्त। जयपुर पश्चिम के दौलतपुरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू और एक कार जब्त की है।  पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन में दौलतपुरा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान सर्विस रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ-53-CA-2386) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में चालक की सीट के पास एक धारदार चाकू तथा आरोपी की जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह निर्वाण (30) निवासी झुंझुनूं (हाल निवासी जयपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को बड़े व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से अवैध वसूली करने का काम करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधि...

जयपुर उत्तर पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: दो दिन में 328 अपराधी गिरफ्तार, 317 स्थानों पर एक साथ दबिश

Image
जयपुर उत्तर पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: दो दिन में 328 अपराधी गिरफ्तार, 317 स्थानों पर एक साथ दबिश जयपुर। जयपुर उत्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए 5 और 6 अगस्त 2026 को दो दिनों में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान 99 पुलिस टीमों ने 317 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 328 अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही विभिन्न अधिनियमों के तहत 56 मामले दर्ज किए गए।  पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 2 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 7 ग्राम स्मैक, 580 पव्वे अवैध शराब और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इसके अलावा जुआ-सट्टे से 6 हजार रुपये तथा अवैध स्मैक बिक्री से प्राप्त 32 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।  पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून का भय स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में हिस्ट्रीशीटर, स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, फरार और इनामी अपराधियों सहित अन्य वांछित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर सघन दबिश देकर कार्रवाई की गई। अभियान की मुख्य उपलब्धियां: 99 पुलिस टीम...