Posts

भरतपुर... संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में जीत दर्ज की

Image
            अपनी चारों वेबसाइटों  (www.deshkadarpannews.com, www. deshkadarpannews.live,  www.deshkaadarpannews.online,  और www.rajasthancrimefiles.com)  जिला प्रमुख चुनाव में कॉग्रेस की जबरदस्त जीत  रिपोर्टर.. राकेश कोठेनियां  भरतपुर... संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में जीत दर्ज की . भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस की रेनू बाला ने 17 वोट हासिल कर भाजपा की पूजा (14 वोट) को शिकस्त दी है जबकि सवाई माधोपुर में अनुसूचित जाति का कोई भी भाजपा प्रत्याशी विजयी नहीं होने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा (वार्ड नंबर 15) निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं धौलपुर में 29 में से 21 सीटें होने के बावजूद कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिली और पार्टी प्रत्याशी अनीशा जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को महज एक वोट के अंतर से हराकर किसी तरह लाज बचाई। डीग जिले में कांग्रेस की आंतरिक कलह और दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की नार...

बरात में शराब पी रहे दो बराती 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

बरात में शराब पी रहे दो बराती 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता रंजीत कुमार   तिसिऔता थाना की पुलिस ने बरात में शराब पी रहे दो बरातियों को 975 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र मनीष कुमार तथा हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी राजकुमार महतो के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में तिसिऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लालगंज से तिसिऔता थाना क्षेत्र में एक बरात आई हुई थी। इसी दौरान बरात में शामिल दोनों युवक शराब पी रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 975 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया गया।

मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट और सिलीगुड़ी के लिए दो नई सरकारी बस सेवाएं शुरू

Image
मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट और सिलीगुड़ी के लिए दो नई सरकारी बस सेवाएं शुरू रमेश राय, नदिया। मंगलवार सुबह उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की ओर से मायापुर इस्कॉन से बालुरघाट बस स्टैंड तथा मायापुर इस्कॉन से सिलीगुड़ी इस्कॉन तक दो नई सरकारी बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। NBSTC के बहरामपुर डिविजनल हेड दिव्येंदु आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बस सेवाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिव्येंदु आचार्य ने बताया कि भविष्य में इन मार्गों पर एसी बस सेवा शुरू करने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में नवद्वीप ब्लॉक के बीडीओ सुप्रियो भट्टाचार्य, मायापुर इस्कॉन के प्रमुख को-डायरेक्टरों में से एक हृदय चैतन्य प्रभु तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। इस नई बस सेवा के शुरू होने पर इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी रसिक गौरांग दास ने खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए इस सराहनीय पहल के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से मायापुर आने वाले तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन के विकास को और गति देने के लिए...

जयपुर उत्तर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले आरोपी को दबोच लिया है।

Image
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहगीरोसे मोबाइल चलने वाला शातिर चोर गिरफ्तार जयपुर उत्तर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले आरोपी को दबोच लिया है।   बताते हैं क्या है पूरा मामला पूरा मामला: वारदात: 22 नवंबर 2026 को मंदिर मोड़ सर्किल से घर जा रहे युवक के हाथ से बुलेट सवार बदमाश मोबाइल छीनकर कांवटिया रोड की तरफ फरार हो गया था।   कार्रवाई: पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से आरोपी शाहिद (निवासी नया जालूपुरा, भट्टाबस्ती) को गिरफ्तार कर लिया।   बरामदगी: आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई Royal Enfield बुलेट (RJ59SA3928) भी जब्त कर ली गई है।   खुलासा: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक और मौज-मस्ती पूरे करने के लिए चोरी व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। वह पहले भी ऐसे मामलों में चालानशुदा आदतन अपराधी है।   👏 विशेष भूमिका: थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम और हैड कांस्टेबल रामसिंह (1943) की ...

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद एवं यूथ लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम संपन्न, 9 युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन

Image
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद एवं यूथ लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम संपन्न, 9 युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन चूरू, 25 नवंबर। मेरा युवा भारत, चूरू की ओर से राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद-2027 एवं विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैलेंज ट्रैक के PPT राउंड का आयोजन किया गया। अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के जिला स्तरीय परिणामों में प्रथम स्थान कुलदीप सिंह, द्वितीय स्थान कृष्णा कोका तथा तृतीय स्थान कृतिका दाधीच ने प्राप्त किया।  विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैलेंज ट्रैक के PPT राउंड के निर्णायक मंडल में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत, सीडीईओ संतोष महर्षि, कमल वशिष्ठ, डीडी सामाजिक अधिकारिता के.के. चंद्रवंशी एवं हरीश शर्मा शामिल रहे।  प्रतिभागियों ने PPT के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। राज्य स्तरीय चयन हेत...

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद एवं यूथ लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम संपन्न, 9 युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन

Image
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद एवं यूथ लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम संपन्न, 9 युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन चूरू, 25 नवंबर। मेरा युवा भारत, चूरू की ओर से राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर विकसित भारत युवा संसद-2027 एवं विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैलेंज ट्रैक के PPT राउंड का आयोजन किया गया। अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के जिला स्तरीय परिणामों में प्रथम स्थान कुलदीप सिंह, द्वितीय स्थान कृष्णा कोका तथा तृतीय स्थान कृतिका दाधीच ने प्राप्त किया।  विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैलेंज ट्रैक के PPT राउंड के निर्णायक मंडल में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत, सीडीईओ संतोष महर्षि, कमल वशिष्ठ, डीडी सामाजिक अधिकारिता के.के. चंद्रवंशी एवं हरीश शर्मा शामिल रहे।  प्रतिभागियों ने PPT के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। राज्य स्तरीय चयन हेतु कुल 9 युवाओं को तीन-ती...

सड़क सुरक्षा के नियम अब यूट्यूब पर सरल भाषा में, जिला परिवहन अधिकारी की जागरूकता मुहिम बनी आमजन के लिए मददगार

Image
सड़क सुरक्षा के नियम अब यूट्यूब पर सरल भाषा में, जिला परिवहन अधिकारी की जागरूकता मुहिम बनी आमजन के लिए मददगार *झुंझुनूं में जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव यूट्यूब चैनल के जरिए परिवहन नियमों की जानकारी पहुंचा रहे हैं आमजन तक* चूरू/झुंझुनूं, 25 नवंबर। परिवहन विभाग के नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी के अभाव में आमजन को अक्सर परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए झुंझुनूं जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने वीडियो के माध्यम से जनजागरूकता की अनूठी पहल की है। इस नवाचार के तहत जटिल परिवहन नियमों को सरल भाषा में समझाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी यूट्यूब चैनल "Road Safety (R K Yadav)" के माध्यम से वीडियो साझा कर रहे हैं। इसके जरिए ड्राइविंग भर्ती की तैयारी करने वाले विद्यार्थी, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण लेने वाले लोग और आम नागरिक नियमों की जानकारी हासिल कर रहे हैं और सुरक्षित रहने के तौर-तरीके सीख रहे हैं। यादव को सड़क सुरक्षा का लंबा अनुभव है। परिवहन विभाग से पहले वे सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय मोटर यान स्कूल, टेकनपुर (ग्वालियर...