कोरोना के हैल्थ प्रोटोकाल की करें पालना - महानिदेशक पुलिस.



www.deshkadsrpan.cpm
देश का दर्पण न्यूज
संवाददाता सुरेन्द्र कुमार सोनी

महानिदेशक पुलिस श्री एम एल लाठर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं समस्त प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू राजस्थान ऐपिडेमिक अध्यादेश की साथ ही अन्य सभी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। श्री लाठर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना जरूरी है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 10 लाख 5 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है।  सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 3 लाख 50 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 14 हजार 135, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 6 लाख 37 हजार 755 व्यक्तियों के चालान किये गये है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। 
 निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 780 एफआईआर दर्ज कर अब तक 9 हजार 808 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 12 लाख 54 हजार 953 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 76 हजार 788 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 23 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
 प्रदेश में 31 हजार 719 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 232 मुकदमे दर्ज कर 303 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 256 को गिरफ्तार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner