हरगाँव पुलिस ने दहेज प्रथा के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के सुपुर्द।



www.deshkadarpan.com.  देश का दर्पण न्यूज़ ;
सीतापुर(हरगाँव)। हरगाँव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक दहेज प्रथा के मुक़दमें में नामित ब्यक्ति जो वांछित चल रहा था, को हरगाँव पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर. पी. सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा. राजीव दीक्षित के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना हरगाँव की टीम उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह आरक्षी सचिन कुमार व होमगार्ड पप्पू सिंह के साथ दविश देकर दहेज एक्ट के वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र बांके लाल निवासी चमारनपुरवा मजरा पोखरा को 30नवम्बर 2020 दिन सोमवार को समय लगभग 10.10 बजे घर से गिरफ्तार कर मु. अ.सं. 585/20 धारा 498 ए,304बी तथा डीपी एक्ट के तहत सम्बन्धित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सम्बन्धित अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19