लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर भाजयुमो के अभियान का डाॅ. सतीश पूनियां ने किया शुभारम्भ.


www.deshkadarpan.com.               देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर
‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर भाजयुमो के अभियान का डाॅ. सतीश पूनियां ने किया शुभारम्भ
प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया लिंक के द्वारा फाॅर्म भरवाकर भाजयुमो कार्यकर्ता ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे: हिमांशु शर्माजयपुर, 03 दिसम्बर। ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ भाजयुमो के अभियान का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने वीडियो संदेश जारी कर एवं लिंक के माध्यम से माँग पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर कर शुभारम्भ किया। 
डाॅ. पूनियां ने वीडियो संदेश जारी कर ‘‘लव जिहाद’’ पर भाजयुमो के अभियान का  समर्थन कर इस अभिनव पहल का आगाज किया। उन्होंने कहा कि मेवात से लेकर प्रदेशभर में  बहन-बेटियां धर्मांतरण, उत्पीड़न एवं प्रताड़ना का शिकार होती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर धर्म समपरिवर्तन को रोकने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए। 
 डाॅ. पूनियां ने कहा कि भारत में हर पंथ, हर मजहब, हर धर्म के व्यक्ति को पूजा की, इबादत की इजाजत है और हम सब लोग इस देश को भारत माता के रूप में पूजते हैं। आतंकवाद पूरी दुनिया में चुनौती है और इसी आतंकवाद का हिस्सा है इस्लामिक आतंकवाद और आतंकवाद का विकृत रूप देश एवं प्रदेश में ‘‘लव जिहाद’’ के रूप में भी देखने को मिलता है।
 भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि समूचे प्रदेश में ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ भाजयुमो के अभियान का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभारंभ किया। शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया लिंक के द्वारा फाॅर्म भरवाकर प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जनता को जागरूक कर राज्य सरकार से ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*