मास्क नही पहनने पर कटेगा चालान - अधिशाषी अधिकारी अशोक चौधरी


www.deshkadarpan.com.              देश का दर्पण न्यूज़ राजस्थान कोरोना
 वायरस महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन अपनी रफ्तार ले रहा है फिर भी दुकानदार,ग्राहक,राहगीर इस महामारी के प्रति जागरूक नही है - चौधरी

लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) - लक्ष्मणगढ़ कस्बें में "नो मास्क - नो एन्ट्री" अभियान के तहत नगर पालिका मण्डल के द्वारा कस्बें में दुकानदारों,ग्राहकों व राहगीरों के द्वारा मास्क नही लगाने पर चालान काटने का कार्य निरंतर जारी है। पालिका मण्डल की ओर से अब तक 33 से अधिक लोगों के चालान काटे जा चुके है। अधिशाषी अधिकारी अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन अपनी रफ्तार ले रहा है फिर भी दुकानदार,ग्राहक,राहगीर इस महामारी के प्रति जागरूक नही है। कस्बें में गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी के द्वारा कस्बें में दुकानदारों,ग्राहकों व राहगीरों से मास्क लगाने की अपील करते हुए समझाईस की गई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि नगर पालिका मण्डल द्वारा कस्बें में मास्क भी वितरित करने का कार्य निरन्तर जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner