आज बहेटा में किसानों की बैठक* --किसान रेलवे जाम के बजाय दिल्ली को करेंगे कूच.
किसान नेता श्यामसिंह चाहर के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था पहुंचा सिंघु बॉर्डर
दूसरा जत्था किसान नेता सोमवीर यादव के नेतृत्व में कल सिंघु बॉर्डर रवाना होगा*
देश का दर्पण न्यूज़ आगरा ;। किसानो ने कहा है कि जब हमारे शीर्ष नेतृत्व का आव्हान नही होगा तब तक हम नहीं करेंगे रेलवे जाम
आपको बताते चले कि आज दिल्ली किसान आंदोलन को लेकर आगरा के बरौली अहीर ब्लाक के गाँव बहेटा में किसानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों को जागरूक किया गया है।
कुछ भोले भाले किसानों को इस कृषि विधेयक की खामियों के बारे में कुछ भी पता नहीं है।
उन किसानों को इस विधेयकों के बारे में किसान नेता सोमबीर यादव ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा है कि कॉन्टेक्ट फार्मिंग से किसान निजी कंपनियों का गुलाम बन जाएगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी किसानों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि रेलवे जाम के बजाय दिल्ली कूच किया जाय। तो सभी किसानों ने एक स्वर होकर दिल्ली चलने का आव्हान किया गया है।। औऱ निर्णय लिया गया है।
औऱ गाँव गाँव जाकर किसानों को चौपाल लगाकर सोये हुए किसानों को जगा कर दिल्ली पर चढ़ाई की जाएगी।
अब अलग अलग जत्थों में किसानों को दिल्ली भेजने का काम किया जायेगा।
किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा है कि 5 दिसम्बर को रेलवे जाम करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
जब तक हमारे शीर्ष नेतृत्व का आव्हान नही होगा तब तक कोई क्रांतिकारी कदम नहीं उठाया जाएगा।
अभी हम गांधीवादी तरीक़े से अलग अलग जत्थों में दिल्ली कूच करेंगे।
इस किसानों की बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र सिंह तोमर, हरेन्द्र तोमर, शिवप्रसाद शुक्ला, पृथ्वी सिंह , दाताराम तोमर ,भगवान सिंह, विनोद शुक्ला, राधा रानी तोमर, मुकेश पाठक, आदि किसान लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment