वाराणसी 26 मई,,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाने हेतु रेल यात्रियों को किया गया प्रेरित

पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाने हेतु रेल यात्रियों को किया गया प्रेरित

वाराणसी 26 मई (पी एम ए) मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के पहले आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और अपना नैतिक दायित्व निभाने के लिए वाराणसी मंडल पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत यात्रियों को स्वच्छता कायम रखने,पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में बनारस स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि पेड़ों के काटने के कारण पृथ्वी के तापमान में हो रहे लगातार वृद्धि के कारण हर साल लाखों लोगों की मृत्यु हो रही है और समय पर वर्षा न होने के कारण सुखा पड़ने से खेतों में फसल नहीं हो पा रहा है जिससे खाद्यानों की कमी हो रही है तथा भूजल का स्तर दिन प्रति दिन गिरता जा रहा है। अतः आइए हम सब एक जुट होकर पेड़ लगाएं और पर्यावरण को फिर से हरा- भरा बनाकर पृथ्वी को बचाएं तभी हम अपनी आने वाली हमारी पीढ़ी को एक स्वच्छ एवं सुंदर भविष्य दे सकते हैं।
इसी क्रम में शनिवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण के मिशन फाॅर लाइफ के अंतर्गत बलिया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे कॉलोनी एवं स्टेशन के प्लेटफार्म पर जनजागरूकता रैली निकाल कर यात्रियों को प्लास्टिक न इस्तेमाल करने हेतु जागरूक किया गया एवं यात्रियों को कपड़े का झोला वितरण भी किया गया। इसके साथ ही मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन पर स्थित फूड स्टालों पर बिक रहे खाद्य एवं पेय सामग्री की जांच की गई। स्टालों का फूड लाइसेंस एवं वेंडरों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों की जांच की गई तथा खाद्य सामग्रियों के रख रखाव और गुणवत्ता की जांच की गई तथा जाँच के लिए नमूना संग्रह किया गया।
इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण संरक्षण के पूर्व मिशन फाॅर लाइफ के अन्तर्गत वाराणसी सिटी स्टेशन के गेट सख्या 25 पर जन जागरूकता रैली निकालकर सफाई हेतु श्रम दान किया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री राजू यादव द्वारा रेलवे कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी :- "मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा / लाऊंगी। मैं यह भी वचन देता / देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा/करूंगी।" 
इस अभियान के दौरान उक्त स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षक,स्वास्थ्य निरीक्षक समेत सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया ।


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner