पुलिस ने काटा बैलगाड़ी का चालान, इसे देख कांग्रेस ने दिया धरना ।16/9/19


www.deshkadarpannews.com
    अंधेरगर्दी: पुलिस ने काट दिया बैलगाड़ी का चालान। देश का दपॅण न्यूज: 16 September 2019 अंधेरगर्दी: पुलिस ने काट दिया बैलगाड़ी का चालान, फिर...1 नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद देश भर में चालान को लेकर लोग जबरदस्त चर्चा कर रहे हैं। चालान कटने के अजीब-अजीब वाकये भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक बैलगाड़ी का चालान काट दिया।     2 . मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के साहसपुर का है, यहां पुलिस ने शनिवार को बैलगाड़ी मालिक को उस समय चालान थमा दिया, जब उसकी बैलगाड़ी उसी के खेत के बगल में खड़ी थी।  3 .दरअसल, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पट्रोलिंग कर रही थी।   तभी उन्हें एक बैलगाड़ी दिखी जिसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। पुलिसवालों ने ग्रामीणों से पूछा तो पता चला कि बैलगाड़ी रियाज हसन की है, जो वहां नहीं मौजूद था। 4. इसके बाद पुलिस की टीम बैलगाड़ी को लेकर हसन के घर गई और अबीमाकृत वाहन को चलाने वाले मोटर ऐक्ट के सेक्शन 81 के तहत हसन को एक हजार रुपये का चालान थमा दिया।5.मामला यहीं नहीं रुका। अगले दिन जब हसन को लगा कि पुलिस वालों ने गलती की है तब उसने पूछा कि अपने ही खेत के बाहर अपनी गाड़ी लगाने के लिए चालान कैसे कट सकता है। इसके बाद रविवार को चालान कैंसल किया ।6. एक सितंबर से लागू हुए नए कानून के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना की धनराशि करीब 10 गुना तक बढ़ाई गई है। इसके बाद वाहनों की कीमत से भी ज्यादा वाहनों का चालान काटा जा रहा है। 7. देश के कई हिस्सों से चालान कटने के अजीबोगरीब वाकये सामने आए हैं।  किसी का 50 हजार का चालान कटा है तो वहीं किसी को 90 हजार रुपये भरने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं एक लाख से लेकर छह लाख तक के चालान भी काटे गए हैं।  8. दिलचस्प बात यह है कि खुद पुलिस वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं। अहमदाबाद पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देने और सबक सिखाने के लिए चालान काटे हैं।                                                                www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।