घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे PAKबैट कमांडो और आंतकी,को सेना ने मार गिराया ।18/9/19


www.deshkadarpannews.com     
 घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे PAK बैट कमांडो और आतंकी, सेना ने ग्रेनेड से मार गिराया।  देश का दपॅण न्यूज:  नई दिल्ली, 18 September, 2019 जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लांचिंग पैड से आतंकियों के घुसपैठ का नया वीडियो सामने आ रहा है। भारतीय फौज ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे PAK बैट कमांडो-आतंकी, सेना ने ग्रेनेड से मार गिराया भारतीय सेना ने पाक की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की (सांकेतिक तस्वीर) भारतीय सेना ने ग्रेनेड से हमला कर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कियापिछले हफ्ते घुसपैठ की कोशिश के दौरान 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लांचिंग पैड से आतंकियों के घुसपैठ का नया वीडियो सामने आया है जिसमें आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय फौज ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। वीडियो में दिख रहा है कि बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से घुसपैठ की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो और आतंकियों पर भारतीय सेना ने ग्रेनेड से हमला किया और उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान सेना की बड़ी साजिश का नाकाम कर दिया था। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे बैट के 4 से 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया. भारतीय सेना घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों का वीडियो भी जारी किया था।  250 से ज्यादा आतंकी सक्रिय अनुच्छेद 370 के बाद से एलओसी के बेहद करीब पाक सेना की ओर से कई लॉन्च पैड सक्रिय हो गए हैं। ये लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा से कुछ सौ मीटर से 2 किमी की दूरी पर हैं। गुरेज, मच्छल, केरन, तंगधार, उरी, पुंछ, नौशेरा, सुंदरबनी, आरएस पुरा, रामगढ़, कठुआ जैसे क्षेत्रों में इन लॉन्च पैड में 250 से अधिक आतंकवादी हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों की अनुमानित संख्या 150 है, लेकिन अनुमान 200 से 240 के बीच है। कालीघाटी में कम्युनिकेशन सेंटर को अगस्त की शुरुआत में घुसपैठ कराने के लिए एक्टिव किया गया था। कम्युनिकेशन सेंटर पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसी खबर है कि पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवादियों की भर्ती भी शुरू हो गई है और लश्कर के दाउरा-ए-आम और ऐसी ही ट्रेनिंग जेएमएम ने शुरू कर दी है। ये प्रशिक्षण गतिविधियां मुजफ्फराबाद-मंझेरा-कोटली क्लसटर्स में चल रही हैं। पाक सेना की ओर से आतंकी हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर को भी यहां पूरा सहयोग दिया जा रहा है। 8 महीने में 139 आतंकी ढेर साल 2019 में शुरुआती आठ महीनों में भारतीय सेना ने 139 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस संख्या में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ राज्य के भीतरी इलाकों में सेना के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या भी शामिल है. ये आंकड़े एक जनवरी से 29 अगस्त तक सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में हैं। इसी अवधि के दौरान, घाटी में आतंकवाद संबंधी अभियानों में विभिन्न रैंकों से जुड़े 26 जवान शहीद हुए। जनवरी से अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में कुल 87 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं. जुलाई के अंतिम सप्ताह में पाकिस्तान के विशेष सेवा समूह के कमांडो बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के प्रयास को भी भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था।  सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार से अधिक बैट कमांडो को मार गिराया. भारत ने रविवार को जानकारी दी कि इस साल पाकिस्तान ने 2,050 बार अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें इसमें 21 भारतीय मारे गए हैं। पिछले दिनों एक बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।                                                   www.deshkadarpan.news

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19