उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मे DM और SP के साथ पत्रकारों की हुई बैठक।18/9/19




डीएम-एसपी के साथ पत्रकारों की बैठक में गम्भीर मसलो पर हुई चर्चा, प्रशासन ने सहयोग का दिया आश्वासन फ़तेहपुर। पत्रकार एवं पत्रकारिता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ डीएम संजीव कुमार सिंह व एसपी रमेश की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मसलो पर विस्तार से वार्ता हुई। लगभग डेढ़ घण्टे तक चली बैठक में राज्यपाल के थरियाव कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर डीएम और एसपी ने खेद जताया तथा ऐसी पुनरावृत्ति न होने का भरोसा दिलाया। पत्रकारों द्वारा समाचार कवरेज में आ रही समस्याओं का भी मुद्दा ज़ोरदारी से उठाया, जिसपर भी दोनो अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने कई और मामलों को भी डीएम के समक्ष रखा और ऐसे मामलों को गम्भीरता से लेने और प्राथमिकता से निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में फ़तेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19