प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन को देख ममता दिदि मिलने दौड़ी।18/9/19


 www.deshkadarpannews.com     India PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन को एयरपोर्ट पर देख दौड़ पड़ीं CM ममता, भेंट की साड़ी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन से मुलाकात की है. इस दौरान सीएम ममता ने जशोदाबेन को एक साड़ी उपहार में दी। दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई।   आप को   बता दें कि ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से मिलने वाली हैं।               PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन को एयरपोर्ट पर देख दौड़ पड़ीं CM ममता, भेंट की साड़ी Pic-ANI कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी की धुर विरोधी आलोचक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उनकी पत्नी जशोदाबेन से कोलकाता एयरपोर्ट पर मुलाकात की। यह अचानक में हुई मुलाकात थी। दरअसल, पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन झारखंड के धनबाद की दो दिनों की यात्रा के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही सीएम ममता बनर्जी दौड़कर उनसे मिलने पहुंच गईं।खबरों के मुताबिक दोनों के बीच सुखद बातचीत हुई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जशोदाबेन को एक साड़ी भेंट की। सूत्र ने बताया, ‘‘यह अचानक हुई मुलाकात थी और उनके बीच अभिवादन का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक साड़ी उपहार में दी।’’ बता दें कि ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली हैं और इस दौरान वह राज्य के बकाया कोष जैसे कई मुद्दों को उठायेंगी। जानकारी दें कि जशोदाबेन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की। आसनसोल धनबाद से करीब 68 किलोमीटर दूर है। www.deshkadarpannews.com 

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19