सरकार के काफी कोशिश के बाद भी नहीं सुधर रहे है मंदी के हालात।18/9/19।
www.deshkadarpannews.com नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान! देश का दपॅण न्यूज : 18 September 2019 नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!(1) मोदी सरकार लगातार अर्थव्यवस्था की गाड़ी को पटरी पर दौड़ाने में जुटी है। लेकिन हालात सुधर नहीं रहे हैं। ऑटो सेक्टर से शुरू हुआ मंदी का दौर अब दूसरे सेक्टर को भी गिरफ्त में ले लिया है। अब तक अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए तीन ऐलान हो चुके हैं, और चौथा ऐलान जल्द होने वाला है. नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!(2) कहा जा रहा है कि ये चौथा ऐलान सबसे बड़ा होगा, और इसमें कई सेक्टरों के लिए राहत की बात हो सकती है। क्योंकि फेस्टिव सीजन आ गया है और आम आदमी से लेकर उद्योपति तक सरकार की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!3/9 सूत्रों के मुताबिक चौथी बार बड़े ऐलान करने के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस ऐलान का मुख्य मकसद अर्थव्यवस्था में नकदी को बढ़ाना और निवेश को रफ्तार देना होगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए वित्त मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है
.
नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!4/9
दरअसल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय उपायों की एक और खुराक देने की तैयारी में है. देश की आर्थिक वृद्धि पिछली तिमाही में 6 साल के निचले स्तर 5 फीसदी पर आ गई. वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रोत्साहन देने के लिए खाका तैयार है। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!5/9
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले कुछ दिनों में इन उपायों की घोषणा करेंगी। हालांकि, उन्होंने अर्थव्यवस्था के लिए उठाए जाने वाले इन कदमों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. बीते कुछ दिनों में सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई कदम उठाए हैं। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!6/9
सरकार ने इससे पहले तीन चरणों में नये उपाय किए हैं, इसमें रीयल एस्टेट परियोजनाओं के लिए नया कोष बनाने, निर्यात क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन, बैंकों का विलय और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) और वाहन क्षेत्र के लिए रियायतों की घोषणा शामिल है। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!7 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए तीन चरणों में कई उपाय किए हैं। साथ ही आगे और भी कदम उठाने के संकेत दिए। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!8 सरकार ने पहले चरण (23 अगस्त) में विदेशी पोर्टफोलियो और घरेलू निवेशकों पर लगाया गया ऊंचा अधिभार वापस लिया है । इसके बाद दूसरे चरण (30 अगस्त) में 10 सार्वजनिक बैंकों को मिलाकर चार बड़े सरकारी बैंक बनाने की घोषणा की गई। पिछले हफ्ते सरकार ने निर्यात और रीयल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। नहीं सुधर रहे हालात, मंदी पर सरकार में मंथन जारी, अब होंगे सबसे बड़े ऐलान!9/9
इस हफ्ते वित्त मंत्री जीएसटी परिषद की 37वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में वाहन, एफएमसीजी और होटल समेत विभिन्न क्षेत्र के लिए जीएसटी दरों में संशोधन पर चर्चा होने की उम्मीद है। www.deshkadarpannews.com

Comments
Post a Comment