भ्रष्टाचार के मामले मे 80वषीॅय सेवानिवृत्ति मेजर जनरल को जेल।17/9/19

www.deshkadarpannews.com         भ्रष्टाचार के मामले में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त मेजर जनरल को जेल, तहलका ने किया था स्टिंग ऑपरेशन ।  देश का दपॅण न्यूज:  नई दिल्ली  16 Sep 2019 प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर रिश्वतखोरी के एक मामले में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त मेजर जनरल को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए यहां एक अदालत ने कहा कि भारतीय सेना में भ्रष्टाचार पूरे समाज के विश्वास को झकझोर देता है और दोषी को उचित दंड मिलना चाहिए।  तहलका समाचार पोर्टल द्वारा 2001 में किये गये एक स्टिंग ऑपरेशन में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले से जुड़ा है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने 22 अगस्त के अपने आदेश में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस पी मुरगई को भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 8 और 9 के तहत दोषी ठहराया और उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्हें एक रक्षा सौदे में 70 हजार रुपये की घूस लेने के मामले में दोषी ठहराया गया था। न्यायाधीश ने अदालत की वेबसाइट पर हाल ही में डाले गये अपने आदेश में कहा, ‘‘किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता लेकिन जब भारतीय सेना में भ्रष्टाचार की बात आती है तो यह तथ्य समाज के विश्वास को ही झकझोर देता है और इसलिए दोषी को उचित सजा दी जानी चाहिए।’’ तहलका के ‘ऑपरेशन वेस्ट एंड’ के दौरान इसके पदाधिकारियों ने सरकारी कर्मियों, सेना के कर्मियों, कारोबारियों तथा नेताओं समेत अनेक लोगों से मुलाकात की थी। रक्षा उपकरणों की आपूर्ति का ऑर्डर हासिल करने के लिए यह किया गया था।                                                 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।