सांगानेर थाने में स्पेशल पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में सीएलजी बैठक आयोजित, गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों पर हुई चर्चा



सांगानेर थाने में स्पेशल पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में सीएलजी बैठक आयोजित, गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों पर हुई चर्चा
जयपुर (विशेष संवाददाता)।
पुलिस थाना सांगानेर परिसर में स्पेशल पुलिस आयुक्त जयपुर, श्री ओमप्रकाश पासवान (आईपीएस) की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) एवं युवा-सीएलजी सदस्यों की जनसुनवाई तथा जनसहभागिता बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, साइबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।  
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती रंजीता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि बैठक में सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार खण्डेलवाल और थानाधिकारी श्री हरबेन्द्र सिंह (पुलिस निरीक्षक) भी मौजूद रहे।  
बैठक की मुख्य बिंदु व निर्देश:
गश्त बढ़ाने की मांग: सीएलजी और युवा सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में रात्रि व दिन के समय पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही समाज में बढ़ती नशाखोरी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और बढ़ते ट्रैफिक दबाव से निपटने के लिए सीएलजी सदस्यों द्वारा सहयोग देने पर सहमति बनी।  
हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार: स्पेशल कमिश्नर श्री ओमप्रकाश पासवान ने किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में 112 नंबर पर तुरंत संपर्क करने तथा ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की।  
राजकॉप सिटीजन ऐप: पुलिस नागरिक सेवाओं का सुलभ लाभ उठाने के लिए राजकॉप सिटीजन एप का उपयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा गया।  
सड़क दुर्घटना राहत: प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई।  
सोशल मीडिया पर सतर्कता: बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या अपुष्ट खबर/सामग्री को बिना सत्यापन के शेयर न करें और न ही उस पर कोई टिप्पणी करें।  
बैठक के अंत में आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।