जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 4 दिसम्बर से राजस्थान यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ सोमवार को जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने रवाना किया। इस


जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 4 दिसम्बर से राजस्थान यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ सोमवार को जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने रवाना किया। इस तरह के चार रथ तैयार किए गए हैं जयपुर सहित विभिन्न जिलों में राहुल गांधी की यात्रा का संदेश पहुंचाएंगे और आम आदमी से यात्रा में जुड़ने की अपील की जाएगी। 
     पूर्व पार्षद कमल पहाड़िया की ओर से तैयार करवाए गए इन रथों पर " सबल, सशक्त राजस्थान तथा प्रबल, प्रखर राजस्थान के स्लोगन के साथ गहलोत सरकार की फ्लैगशिप योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया है। 
     भारत जोड़ों रथ रवानगी के समय राजस्थान खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल पारीक,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव मुकेश शर्मा, कमल पहाड़िया, शिव मोहन शर्मा, नरेंद्र गौड़,तरुण भारती, प्यारेलाल शर्मा,हितेश आडवाणी,सुनील शर्मा, हिमांशु शर्मा, अख्तर हुसैन, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19