उत्तर प्रदेश बलिया मेंसैनिक के शव को एनएच 31 पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।


- सैनिक के शव को एनएच 31 पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
रिपोर्ट- संजय कुमार तिवारी- 9473963673
स्थान- बलिया यूपी
डेट- 25/11/2022
एंकर - बरेली में ट्रेन में चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद जवान का शव बलिया पहुँचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क को जाम कर दिया । परिजनों का कहना है कि मृत जवान छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी बीत जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था । बरेली रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था और पानी लेकर जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल दी इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने को लेकर टीटीई से कुछ विवाद हो गया और टीटीई द्वारा उसे धक्का दे दिया गया जिससे वो ट्रेन से गिरकर घायल हो गया और इलाज के दौरान कल बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई । परिजनों की मांग है कि टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाय और मृतक जवान के परिजनों को नौकरी के साथ उचित मुआवजा दिया जाय ।
बाइट- मनीष सिंह ग्राम प्रतिनिधि।
बाइट- जितेन्द्र सिंह।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner