जयपुर उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महज 12 घंटे में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महज 12 घंटे में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
​जयपुर:
संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर उत्तर जिले की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की इस वारदात का खुलासा करते हुए चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।  
​कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को परिवादी ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लाल-कले रंग की एच.एफ. डिलक्स (H.F. Deluxe) मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: RJ14JR9368) रिद्धि सिद्धि टावर ‘सन एंड मून कैंपस’ की पार्किंग से चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।  
​पुलिस की विशेष टीम और सीसीटीवी विश्लेषण:
जयपुर उत्तर के पुलिस उपायुक्त करण शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिंह शेखावत और सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर दिलीप कुमार के सुपरविजन तथा विद्याधर नगर थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) सज्जन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपराधियों के आने-जाने का रूट मैप तैयार किया।  
​इसके बाद, 14 अक्टूबर 2026 को गश्त व निगरानी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर डिटेन किया गया। पूछताछ में वह इस प्रकरण से संबंधित पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।  
​मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए देता था वारदातों को अंजाम:
गिरफ्तार किए गए मुल्जिम ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में करीब 04 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।  
​गिरफ्तार मुल्जिम का नाम: कपिल मीणा, पुत्र स्व. श्री जानकी लाल मीणा, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 307, व्यास कॉलोनी, पुलिस थाना शास्त्रीनगर, जयपुर।  




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19