सांगानेर सदर पुलिस का बड़ा खुलासा: फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन व माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार





सांगानेर सदर पुलिस का बड़ा खुलासा: फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन व माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
​475 किलो स्क्रैप माल और ₹3.48 लाख की नगदी बरामद  
​सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुई थी ₹10 लाख के माल की चोरी  
​जयपुर (विशेष संवाददाता)।
जयपुर दक्षिण के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी और नकबजनी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 475 किलोग्राम पीतल व लोहे (ब्रास एवं आयरन) का स्क्रैप तथा माल बेचकर हासिल किए गए 3 लाख 48 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।  
​क्या था पूरा मामला?
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को मनु यंत्रालय प्रा. लि. (सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया) के मैनेजर अशोक मंडोलिया ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री का मुख्य गेट व ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी गेट पर लोडिंग गाड़ी लगाकर फैक्ट्री से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का ब्रास व आयरन स्क्रैप कट्टों में भरकर ले गए थे। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) व 305(A) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।  
​विशेष पुलिस टीम का गठन
​वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित किशोर शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा (पु०नि०) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।  
​सीसीटीवी और साइबर सेल से मिली कामयाबी
​पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी संसाधनों तथा साइबर सेल (हेड कांस्टेबल लोकेश एवं रामसिंह) की मदद से आरोपियों की लोकेशन सवाई माधोपुर में ट्रेस हुई। पुलिस टीम ने सवाई माधोपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को डीग जिले से गिरफ्तार किया गया।  
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​रामराज मीणा (उम्र 34 वर्ष) पुत्र राधेश्याम मीणा — निवासी बराणा (टोंक), हाल निवासी श्रीराम की नागल, सांगानेर सदर, जयपुर।  
​राहुल मीणा उर्फ गोलू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र मानसिंह मीणा — निवासी महू (सवाई माधोपुर), हाल निवासी बजरंग विहार कॉलोनी, सांगानेर सदर, जयपुर।  
​शोकिन खान (कबाड़ी) (उम्र 36 वर्ष) पुत्र सरसू खान — निवासी द्वारकापुर सुकेती (जिला डीग/भरतपुर), हाल कबाड़ी कारखाना, बीलवा (शिवदासपुरा, जयपुर)।  
​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
​इस सफल कार्रवाई में सांगानेर सदर थाने के उप-निरीक्षक धर्मवीर, कांस्टेबल संदीप (विशेष भूमिका), कांस्टेबल जीत सिंह, कांस्टेबल हनुमान तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश व रामसिंह की अहम भूमिका रही।  






Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19