जयपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गोपाल जी का रास्ता में हुई लाखों की नकबजनी का खुलासा, 10,000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गोपाल जी का रास्ता में हुई लाखों की नकबजनी का खुलासा, 10,000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर उत्तर की माणकचौक थाना पुलिस ने जौहरी बाजार के गोपाल जी का रास्ता स्थित 'राजधानी रेडियम' दुकान में हुई नकबजनी (चोरी) की हाई-प्रोफाइल वारदात का पर्दाफाश करते हुए 10,000 रुपए के इनामी आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी (जयपुर उत्तर) करण शर्मा (IPS) के निर्देशन में चलाई गई विशेष कार्रवाई के तहत पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इस वारदात की गुत्थी सुलझाई है।
क्या था पूरा मामला?
जून 2026 में गोपाल जी का रास्ता स्थित 'राजधानी रेडियम' नामक दुकान से चोरों ने पीछे की खिड़की की जाली तोड़कर 6 से 7 किलो चांदी का सामान और करीब 25 से 30 किलो तांबे के तार (सोने की पॉलिश चढ़े) पार कर दिए थे। घटना रविवार की छुट्टी के दिन अंजाम दी गई थी, जब दुकान बंद थी।
नशे की लत में करते थे कचरा बीनने के बहाने रैकी
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद मोसिन उर्फ लुंगी नशे का आदी है। वह अपने साथी अशरफ के साथ कबाड़ व कचरा बीनने का काम करता था। कचरा बीनने के बहाने दोनों पहले सूने मकानों और दुकानों की रैकी करते थे और फिर रविवार के दिन भीड़ कम होने का फायदा उठाकर चोरी करते थे। चोरी का सामान तुरंत स्थानीय कबाड़ियों को बेच दिया जाता था ताकि पुलिस बरामदगी न कर सके।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद मोसिन उर्फ लूंगी (उम्र 26 वर्ष), निवासी- कटिहार (बिहार), हाल निवासी- नाहरी का नाका, शास्त्री नगर, जयपुर। (10,000 रु. का इनामी आरोपी)
संजय महरचन्दानी (उम्र 41 वर्ष), निवासी- कंवर नगर, सुभाष चौक, जयपुर। (अवैध चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, एसीपी माणकचौक पीयुष कविया और थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस वारदात को क्रैक किया। फरार इनामी आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में माणकचौक थाने के कांस्टेबल गिरधर सिंह (कांस्टेबल 8123) की अहम व उत्कृष्ट भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का अन्य माल बरामद करने का प्रयास कर रही



Comments
Post a Comment