16 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार: मल्टीट्रेडिंग कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से की थी ठगी

16 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार: मल्टीट्रेडिंग कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से की थी ठगी
​जयपुर (विशेष संवाददाता):
जयपुर दक्षिण की मानसरोवर थाना पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने वर्ष 2008-09 में 'मैसर्स श्योर फ्यूचर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड' नाम से कंपनी खोलकर चैन सिस्टम के जरिए सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी।  
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के अनुसार, दीपावली पर्व के दौरान वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।  
​4.66 लाख रुपये ठगी का दर्ज हुआ था मामला
​1 अप्रैल 2010 को परिवादी रमा शंकर ने मानसरोवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के डायरेक्टरों ने मल्टीट्रेडिंग में चैन सिस्टम का आकर्षक ऑफर देकर लोगों से पैसे ऐंठे थे। परिवादी से भी 4,66,500 रुपये ठगे गए थे। मामले में धारा 420, 406 और 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी इमरान खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।  
​हैदराबाद में फर्जी पते से रह रहा था आरोपी
​जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी सहायता व गुप्त सूचना से पता चला कि आरोपी सुनील भास्कर हैदराबाद में अपना फर्जी पता बनवाकर रह रहा था। 13 अक्टूबर 2026 को आरोपी के जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील भास्कर को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर उसके साथी नासिर अली खान को भी जयपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया।  
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​सुनील भास्कर (उम्र 49 वर्ष), निवासी गाडा खेडा, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं (कंपनी का डायरेक्टर)।  
​नासिर अली खान (उम्र 45 वर्ष), निवासी किडवाना, थाना सुरजगढ़, जिला झुंझुनूं।  
​पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ राज्य भर में धोखाधड़ी और अन्य संगीन अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19