जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से जयपुर आकर बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से जयपुर आकर बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
​जयपुर (विशेष संवाददाता)।
राजधानी में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विधायकपुरी थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराई गई एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।  
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सभी थानाधिकारियों को टीमें गठित कर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित किशोर शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (अशोकनगर) डॉ. पूनम के सुपरविजन में थानाधिकारी विधायकपुरी महेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।  
​यह था मामला
​12 सितंबर 2026 को परिवादी विकास कुमार मीणा ने विधायकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 9 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल (RJ 23 AS 1650) गोपालबाड़ी स्थित गली नंबर 1 में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  
​CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
​घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों के आने-जाने का रूट मैप तैयार करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की:  
​ऋषि वर्मा (18 वर्ष), निवासी पीपली का बास, फुलेरा (जयपुर ग्रामीण)  
​विशाल गवारिया (21 वर्ष), निवासी भैरू की ढाणी, इटावा, फुलेरा (जयपुर ग्रामीण)  
​दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली।  
​ट्रेन से आते थे चोरी करने
​पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी फुलेरा से ट्रेन में बैठकर जयपुर आते थे और रेलवे स्टेशन के आसपास रेकी कर मोटरसाइकिल चुरा लेते थे। आरोपी अपने नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19