राजापार्क में जूस विक्रेता पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी 3 महीने बाद जैसलमेर से गिरफ्तार



राजापार्क में जूस विक्रेता पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी 3 महीने बाद जैसलमेर से गिरफ्तार
​जयपुर/आदर्श नगर।
जयपुर पूर्व जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने व्यापारी पर जानलेवा हमला कर पिछले तीन महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी को जैसलमेर के पोकरण से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।  
​यह था पूरा मामला
​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई 2026 की देर रात करीब 3 बजे राजापार्क स्थित "अचानक जूस" की दुकान के संचालक वैभव सैनानी (26) पर महिपाल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित वैभव सैनानी की रिपोर्ट पर थाना आदर्श नगर में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।  
​पोकरण में घेराबंदी कर दबोचा
​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन एवं एसीपी (आदर्श नगर) जितेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। वारदात में इस्तेमाल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिलने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था।  
​आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली कि आरोपी पोकरण (जैसलमेर) में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल पोकरण पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की और आरोपी महिपाल सिंह (27) पुत्र मोड़ सिंह निवासी जोध नगर, पोकरण (जैसलमेर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।  
​पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
​आरोपी की गिरफ्तारी में आदर्श नगर थानाधिकारी छगन डांगी (पुलिस निरीक्षक), सहायक उप-निरीक्षक रामावतार, कांस्टेबल विद्याधर एवं कांस्टेबल तेजवीर की मुख्य भूमिका रही।  
​जयपुर पुलिस की अपील:
​पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक के रूप में किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध की सूचना जयपुर पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530425862 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19