लगभग 25माह अपर सी जे एम एवं सी जे एम के पद पर सेवा देने के उपरांत शांभवी यादव का स्थानांतरण बाराबंकी जनपद में सिविल जज (सीनियर डिविजन ) के पद पर हो गया है
सी जे एम पराग यादव किया पदभार ग्रहण
बलिया 3 सितंबर(पी एम ए) लगभग 25माह अपर सी जे एम एवं सी जे एम के पद पर सेवा देने के उपरांत शांभवी यादव का स्थानांतरण बाराबंकी जनपद में सिविल जज (सीनियर डिविजन ) के पद पर हो गया है और सी जे एम के स्थान पर सिविल जज (सीनियर डिविजन) के पद पर कार्यरत पराग यादव को मान.उच्च न्यायालय ने जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही अपर सी जे एम प्रथम गार्गी शर्मा को सिविल जज (सी डी) बनाया गया है। अपर सी जे एम द्वितीय कविता कुमारी को अपर सी जे एम प्रथम का कार्यभार सौंपा गया है।
जिन्होंने मंगलवार को अपना अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसी दरम्यान सी जे एम शांभवी यादव को वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता समेत न्यायिक अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देकर फूल मालाओं से लाद दिया तथा अंत में शाम लगभग तीन बजे जिला जज अमित पाल सिंह ने न्यायिक अधिकारियों के संग भावभीनी विदाई देते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि स्थानांतरण एक न्यायिक प्रक्रिया है जिसे हर न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी को पालन करना होता है। विदाई के कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment